जल्द ही कॉमेडी ड्रामा पागलपंती में नजर आने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी सेक्सी अदाओं से अपने फ़ैंस का दिल लूटने में बिजी है । इन दिनों इलियाना वेकेशन मूड में नजर आ रही हैं और हाल ही में उन्होंने इसकी झलक भी अपने फ़ैंस को दिखलाई थी । और अब एक बार फ़िर इलियाना डिक्रूज ने फ़िर से अपनी एक और बिकिनी पिक्चर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है । इस तस्वीर में इलियाना की खूबसूरती से कहर ढा रही है ।

HOT ALERT! धूप में बिकिनी पहन अंगड़ाई लेती इलियाना डिक्रूज ने नहीं मानी अपनी 'मम्मी' की बात

 इलियाना डिक्रूज ने ली अंगड़ाई

शेयर की गई फ़ोटो में इलियाना सन बाथ लेती हुई नजर आ रही हैं । उनकी ये फोटो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है और इसकी वजह है उनका कैप्शन, जो उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा,ने लिखा, "मम्मी ने कहा था कि धूप में ज्यादा देर कर नहीं रहना, इससे टैनिंग हो जाएगी." इसके बाद इलियाना ने अपनी मम्मी की बातों पर रिएक्शन देते हुए एक इमोजी शेयर किया ।

वैसे बता दें कि इलियाना सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है । उनका हॉट अंदाज उनके फ़ैंस को खूब भाता है । और हमेशा की तरह इस बार भी इलियाना की कलरफ़ुल बिकिनी में सेक्सी अंगड़ाई लोगों को दीवाना कर गई ।

यह भी पढ़ें : HOT! ब्लू बिकिनी में इलियाना डिक्रूज ने दिखाई अपनी हॉट एंड ग्लैमरस अदा

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अनीस बज्मी की फ़िल्म पागलपंती में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, सौरभ शुक्ला, कृति खरबंदा के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके बाद वह अभिषेक बच्चन के साथ द बिग बुल में भी दिखाई देंगी ।

View this post on Instagram

Mama: don’t stay out too long in the sun you’ll get a tan! Me: ??‍♀️

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on