Salman

पहले हमने आपको बताया था कि सलमान खान इन दिनों मनाली में अपनी आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे हैं । फ़िल्म का पहला शेड्यूल लद्दाख में शूट किया गया और दूसरा मनाली में, जो कि सितंबर की शुरूआत में शुरू हुआ ।

गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों मनाली में कबीर खान की आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे हैं । और इसी की एक झलक हमने आपको तस्वीरों के जरिए पहले दिखाई । हम आपके लिए शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर और लेकर आए हैं जिसमें सलमान खान मनाली की सड़क पर बाइक चला रहे हैं । डेनिम शर्ट, ट्रेक पेंट पहने सलमान खान मनाली की सड़कों पर रॉयल एनफ़ील्ड चलाते हुए नजर आए ।

ट्यूबलाइट एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है यह फिल्म क्रॉस-बार्डर लव स्टोरी पर आधारित है जिसमें भारत के लड़के को चीन की लड़की से प्यार हो जाता है । इस फिल्म की पृष्ठभूमि 1960-62 का इंडो-चीन युद्ध है । निर्देशक कबीर खान की फ़िल्म ट्यूबलाइट में चीनी अभिनेत्री झू झू नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।