FeatureImagesNew3-1

वो धोनी होगा, केवल धोनी जो शंहशांह की तरह बड़े पर्दे पर इस शुक्रवार को अकेले ही पहुंचेगा । यद्यपि पहले ये संकेत मिल रहे थे कि सनी लियोन की आगामी फ़िल्म बेईमान लव, महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फ़िल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के साथ उसी दिन रिलीज होगी । लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ।

हमारे सूत्र इस बात की पुष्टि करते हैं और कहते हैं कि, हां, सनी लियोन की फ़िल्म बेईमान लव अब 14 अक्टूबर को रिलीज होगी । इसके दो कारण हैं, पहला कारण तो ये है कि नीरज पांडे की फ़िल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो रही है, जिसका मतलब है कि किसी और फ़िल्म का थिएटर में स्क्रीन पाने का कोई चांस नहीं है । यदि बेईमान लव चाहती तो भी यह प्रति स्क्रीन दो-तीन शो से ज्यादा नहीं पाती, जो कि फ़िल्म के लिए कफ़ी नहीं था ।

दूसरा कारण है सनी लियोन की फ़िल्म बेईमान लव के प्रमोशन की कमी । हमारे स्रोत कहते हैं, क्या आपने सनी लियोन और उनके सह-कलाकार रजनीश दुग्गल को अभी तक अपनी फ़िल्म बेईमान लव के बारें में कहीं भी बात करते हुए सुना है ? हालांकि फ़िल्म के गाने काफ़ी आकर्षक हैं । इसके अलावा मीडिया में भी इस फ़िल्म के बारें में कोई ज्यादा बातचीत नहीं की गई । शायद यही वो कारण होंगे जिसकी वजह से फ़िल्म को आगे के लिए खिसका दिया गया होगा ।

हमारे ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक, सनी लियोन की पिछली हिट फ़िल्म रागिनी एमएमएस 2 [2014] के बाद, एक पहेली लीला, कुछ कुछ लोचा है, मस्तीजादे और वन नाइट स्टेंड जैसी फ़िल्मों के साथ सनी की लगातार फ़िल्में फ़्लॉप रहीं । काफ़ी समय से अटकी सनी की आगामी फ़िल्म टीना एंड लोलो के साथ ही बेईमान लव भी कई महीनों से टाली जा रही थी । सनी को अब एक हिट फ़िल्म की चाहत है ।