
पहले, हमने आपको बताया था कि सलमान खान ने अपनी आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मनाली में शुरू कर दी है । हमने आपको वहां की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं थी । इसी के साथ फ़िल्म में सलमान खान का कैसा लुक होगा ये भी हमने आपको उन तस्वीरों के जरिए दिखाया था ।
मनाली में ट्यूबलाइट की शूटिंग के दौरान, सलमान खान वहां के बच्चों से मिले । वहां की पारंपरिक वेशभूषा पहने वो बच्चे सलमान से मिलकर बहुत खुश हुए । सलमान भी बच्चों के साथ मिलकर बहुत खुश हुए और सलमान ने बच्चों के साथ क्वालिटी समय बिताया और कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई ।
कबीर खान द्दारा निर्देशित फ़िल्म ट्यूबलाइट अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















