सिद्धार्थ मल्होत्रा, जो हाल ही में नित्या मेहरा की हालिया रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म बार बार देखो में नजर आए थे, मुंबई की सड़कों पर अपना खाली समय का लुत्फ़ उठाते हुए नजर आए ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ब्रांद्रा के बेंडस्टेंड इलाके में साइकिलिंग कर रहे हैं । सिद्धार्थ के साथ इस वीडियो में मशहूर हेयरस्टायलिस्ट आलिम हकीम भी नजर आ रहे हैं । इस वीडियो के पीछे शाहरुख खान का घर मन्नत भी नजर आ रहा है । साइकिलिंग करते हुए सिद्धार्थ का ये वीडियो खुद सिद्धार्थ ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, "Cycling chatting n great hair day all thanks to @aalimhakim #shoot #workout #outdoor."

कुछ महीने पहले, शाहरुख खान और सलमान खान भी मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आए थे । लगता है सिद्धार्थ ने उन्हीं से ऐसा करने की प्रेरणा ली है ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों जैकलिन फर्नांडीज के साथ अपनी आगामी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं ।