sunnypriy1

पहले हमने आपको बताया था कि सनी लियोन ने पिछले सप्ताहांत न्यूयॉर्क फैशन 2016 में भारतीय फ़ैशन डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए रैम्प वॉक किया ।

चूंकि प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने आगामी अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दोसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं इसलिए फ़ैशन शो के बाद सनी ने प्रियंका चोपड़ा से मिलने का मन बनाया । दरअसल अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर प्रियंका सनी की रैम्प वॉक देखने न्यूयॉर्क फैशन शो पहुंची और वहां जाकर सनी से भी मिली । सनी प्रियंक को देख बहुत खुश हुईं और प्रियंका के साथ एक सेल्फ़ी खिंची और उसे शेयर करते हुए सनी ने लिखा, , "Such a nice afternoon with @priyankachopra good times in NYC!! LOVE ;) you are such a doll!"

फ़िल्मों की बात करें तो सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म बेईमान लव के प्रमोशन की तैयारियों में जुटीं हुईं हैं, यह फ़िल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।