salmantub1

सुल्तान को मिली अपार सफ़लता के बाद सलमान खान के लिए ये साल बहुत अच्छा साबित हो रहा है । सुल्तान के रिलीज होने के तुरंत बाद सलमान खान ने अपनी आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट के लिए शूटिंग शुरू कर दी । लद्दाख में शूटिंग खत्मकर अब सलमान खान फ़िल्म के लिए मनाली में शूटिंग कर रहे हैं ।

दरअसल फ़िल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल लद्दाख में पिछले महीने ही खत्म हुआ और उसके बाद दूसरा शेड्यूल मनाली है । इस फ़िल्म में सलमान का लुक कैसा होगा इसका अंदाजा तो इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है । ये तस्वीरे फ़िल्म के सेट से आईं हैं जहां सलमान खान शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं । भ्रूरी पेंट के साथ चेक की शर्ट पर स्वेटर पहने हुए सलमान खान को देखकर ऐसा लगता है कि फ़िल्म में उनका रोल काफ़ी सिंपल रहेगा । गौरतलब है कि फ़िल्म ट्यूबलाइट एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है यह फिल्म क्रॉस-बार्डर लव स्टोरी पर आधारित  है जिसमें भारत के लड़के को चीन की लड़की से प्यार हो जाता है ।

salmantub2

निर्देशक कबीर खान की फिल्म  ट्यूबलाइट में सलमान खान के संग चाइनीज एक्ट्रेस झु झु नजर आएंगी । झू झू फ़िल्म ट्यूबलाइट के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं । सोशल पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ट्यूबलाइट अगले साल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।