sunpre1

काफ़ी लंबे समय से लटकी प्रीति जिंटा और सनी देओल की फ़िल्म भैय्याजी सुपरहिट आखिरकार ट्रेक पर आ ही गई । इन दिनों फ़िल्म की शूटिंग चल रही है और इंटरनेट पर इस फ़िल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं ।

कहा चित्रों सनी देओल और प्रीति जिंटा सनी संकट में युवती प्रीति के लिए चमकदार कवच में योद्धा के रूप में पहुंचने के साथ एक नहीं बल्कि कठिन दृश्य की शूटिंग की है।

जैसा की तस्वीर में नजर आ रहा है कि सनी देओल प्रीति जिंटा को एक ट्रेन दुर्घटना से एक योद्दा के रूप में बचा कर लाते है और उस दौरान प्रीति बेसुध हैं । हालांकि इस सीन से जुड़ी कहानी अभी रहस्य के गर्त में हैं लेकिन हमने सुना है कि इस सीन की शूटिंग दक्षिण मुंबई के लोअर परेल रेलवे वर्कशॉप में फ़िल्माई गई है । यह भी कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में प्रीति सनी का किरदार अदा कर रही हैं ।

नीरज पाठक द्वारा निर्देशित फ़िल्म भैय्याजी सुपरहिट में अमिषा पटेल, अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । गौरतलब है कि, भैय्याजी सुपरहिट फ़िल्म साल 2012 में घोषित की गई थी, लेकिन ये फ़िल्म कई कारणों से अटक गई ।