Salman-Khan-celebrates

सलमान खान को फ़ैमिली मैन के नाम से भी जाना जाता है । अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद भी पूरा खान खानदान एक साथ दीवाली जैसे बड़े त्योहार को एक साथ मनाते हुए देखा गया । सलमान खान भी अपने पूरे परिवार के साथ दीवाली सेलिब्रेशन के लिए गोवा पहुंचे ।

गोवा में सलमान खान ने अपने पूरे परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताया जैसा की हमें तस्वीर देखकर पता चल रहा है । सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें सलमान खान अपने पिता सलीम खानम, बहन अलवीरा, बहनोई अतुल अग्निहोत्री, भाई सोहेल खान,भतीजे आहिल और निर्वान, बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं । परिवार के सभी सदस्य काफी खुश नजर आए और जाहिर है उन्होंने यह हॉलीडे खूब एन्जॉय भी किया होगा । सलमान भी खुद को तस्वीर पोस्ट करने से रोक नहीं पाए और उन्होंने ट्विटर पर अपने फन टाइम की तस्वीर पोस्ट की । सूरज पंचोली, जिसने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, वो भी उनके साथ छुट्टीयों का मजा लेते हुए देखे गए ।

Salman-Khan-celebrates2

फ़िल्मों की बात करें तो, सलमान खान ने हाल ही में कबीर खान की आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग खत्म की है । भारत-चीन युद्द की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ चीनी अभिनेत्री झु झु नजर आएंगी ।