
फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा और उनके (विवादास्पद) ट्वीट्स सुर्खियों बनाने के लिए कभी भी असफल नहीं होते हैं । और इस बार राम गोपाल वर्मा के विवादास्पद ट्विट्स का शिकार बने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री !
राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें संसद में आगे सोनिया गांधी बैठीं हैं और पीछे तीन पूर्व प्रधानमंत्री-अटल बिहारी वाजपेयी , पीवी नरसिम्हा राव और चंद्रशेखर सिंह किसी बात पर हंस रहे हैं । अपने ट्विट्स में रामू ने तीनों प्रधानमंत्रियों पर पर निशाना साधा है । फ़ोटो पोस्ट करते हुए रामू ने लिखा है, 'बैकबेंचर्स हमेशा खराब होते हैं, चाहे वो स्कूल में हों या संसद में.' दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'यह तस्वीर भारतीय मर्दों की मानसिकता को दिखाता है । पुलिस को पता लगाना चाहिए कि ये कौन हैं । 'तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ये तीनों जो भी हैं, मैं देख के शॉक्ड हूं कि ये एक इज्जतदार महिला के लिए डर्टी जोक्स कह रहे हैं ।'
गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा इसके पहले रजनीकांत और भगवान गणेश पर अपत्तिजनक ट्वीट्स करने के लिए चर्चा में रहे हैं । फिल्मों की बात करें तो वर्मा की अमिताभ बच्चन के साथ 'सरकार 3' आने वाली है ।
Back benchers r always bad whether in school or parliament .Dont know who these 3 r but they look badder than each pic.twitter.com/iJ9GgqKFlM
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 29, 2016
This pic represents inner psyche of Indian men's disrespect for women ..Police shud investigate who they are pic.twitter.com/NRydI299M4
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 29, 2016
Whoever these 3 men r am shocked they are cracking dirty jokes about such a classy dignified woman whoever she is pic.twitter.com/sbRJ07vpt7
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 29, 2016
















