Saif-Ali-Khans-kids

इस बार रोशनी का त्यौहार दीवाली, कई सारे सेलिब्रिटीज को एक छत के नीचे एक साथ ले कर आया । त्यौहार के दौरान, बच्चन परिवार ने अपने घर पर बहुत बड़ी दीवाली पार्टी का आयोजन किया था । पार्टी में शामिल होने के इए कई सारे सेलिब्रिटिज बच्चन हाउस पहुंचे ।

सितारों से भरी इस पार्टी में सैफ़ अली खान की बेटी सारा खान और बेटा इब्राहिम भी अपनी मां अमृता सिंह के साथ नजर आए । हालांकि करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान इस पार्टी में शामिल नहीं हुए लेकिन सैफ़ के बच्चों ने इस पार्टी को खूब एन्जॉय किया ।

पार्टी के मेजबान अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर सारा खान और इब्राहिम खान खूब खुश हुए और उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ खिंचवाई हुई फ़ोटो को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट भी किया, ये देखकर लगता है कि उन दोनों को भी अमिताभ बच्चन का साथ बहुत अच्छा लगा ।