
जैसा की हम सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अंतर्रास्ट्रीय स्तर पर अपनी अच्छी-खासी पहचान बना चुकी हैं । विदेशी टीवी शो से लेकर हॉलीवुड फ़िल्मों की शुरूआत कर चुकी प्रियंका ने कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो भी होस्ट कर चुकी हैं । ऑस्कर के बाद अब प्रियंका एमी अवॉर्ड्स 2016 को होस्ट करती हुईं नजर आईं । एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका ने अपनी अदाओं और प्रतिभा से सभी को हैरान कर दिया ।
रविवार की रात, 68वें एमी अवॉर्ड्स को होस्ट करने पहुंचीं प्रियंका ने जैसन वू के डिजरइन किए रेड कलर के गाउन और ब्रायन एटवुड के हील्स पहने । टेलीविज़न के ऑस्कर कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा । यह पहली बार था जब प्रियंका एमी एवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर चलीं और यह वाकई में यादगार रहेगा ।
एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका ने हॉलिवुड स्टार टॉम हिडलस्टन के साथ सीमित सीरीज, फिल्म या नाटक के निर्देशन के लिए दिया जाने वाला विशेष पुरस्कार भी दिया । एमी अवॉर्ड्स की स्टेज पर टॉम का हाथ थामे प्रियंका अपने सुर्ख लाल रंग के गाउन को लहराते हुए आईं ।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस शो का टेलीकास्ट 25 सितंबर 2016 को किया जाएगा ।
OMG JAMES BOND AND TOM HIDDLESTON PRESENTED ????@priyankachopra @TeamPriyanka pic.twitter.com/QegICPnURs
— Aisha??PRIYANKA (@1lovePC) September 19, 2016
















