बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा, संजय लीला भंसाली की आगामी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर लव एंड वॉर में एक स्पेशल नंबर करती नज़र आ सकती हैं। हालांकि, संजय लीला भंसाली से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है ।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल की लव एंड वॉर में प्रियंका चोपड़ा नहीं करेंगी स्पेशल डांस नंबर ; ये है मनमुटाव का असली कारण

 

प्रियंका चोपड़ा का डांस नंबर नहीं

सूत्र ने कहा, “ये बॉलीवुड गॉसिप के इतिहास की सबसे बेतुकी अफ़वाह है। ये बिल्कुल भी सच नहीं है।”

सूत्र ने इस अफवाह की तुलना गोलियों की रासलीला: राम लीला से करते हुए कहा, “हां, प्रियंका ने राम लीला में एक स्पेशल सॉन्ग किया था । लेकिन वो उन्होंने तब किया था जब ऐश्वर्या राय, जो असल में उस गाने के लिए चुनी गई थीं, आख़िरी समय में पीछे हट गईं । तब प्रियंका ने भंसाली का साथ दिया—इस शर्त पर कि उन्हें अगली फिल्म में लीड रोल मिलेगा । लेकिन यह वादा निभाया नहीं गया और दोनों के बीच बड़ा मनमुटाव हो गया ।”

सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मनमुटाव के बाद से दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं रहे हैं और ऐसे में लव एंड वॉर में प्रियंका चोपड़ा के किसी भी तरह के शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

संजय लीला भंसाली की रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर लव एंड वॉर एक महत्त्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा है, जिसकी घोषणा के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है।