हर साल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है — यह दिन भारत की समृद्ध कपड़ा परंपरा, स्थानीय बुनकरों की कला और टिकाऊ फैशन के महत्व को सम्मान देने के लिए होता है। आज के समय में जब फास्ट फैशन हर अलमारी का हिस्सा बन चुका है, कई बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ ऐसी हैं जो जागरूक फैसले लेकर हैंडलूम और भारतीय हस्तशिल्प को बढ़ावा दे रही हैं। ये सितारे न केवल हैंडलूम पहनती हैं बल्कि कारीगरों और सस्टेनेबल फैशन का खुलकर समर्थन भी करती हैं।
कंगना रनौत

जब बात फैशन और परंपरा के खूबसूरत मेल की होती है, तो कंगना रनौत का नाम हमेशा सबसे आगे आता है। जहां आजकल सेलिब्रिटीज़ एयरपोर्ट लुक्स में वेस्टर्न ग्लैमर और लग्ज़री ब्रांड्स को फ्लॉन्ट करते हैं, वहीं कंगना अपनी सादगी और इंडियन टेक्सटाइल्स के प्रति प्यार को बखूबी ज़ाहिर करती हैं । अक्सर कंगना को एयरपोर्ट पर एक खूबसूरत हैंडलूम साड़ी में देखा गया। बिना किसी ज़्यादा एक्सेसरीज़ या ओवरड्रेसिंग के, उन्होंने अपने लुक को बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल रखा। बालों में क्लासिक बन, माथे पर छोटी सी बिंदी, और साथ में मिनिमल ज्वेलरी – ये सब कुछ मिलकर उनके पूरे लुक को एक रॉयल टच दे रहा था। कंगना का ये स्टाइल स्टेटमेंट सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक सोच है – जो भारतीय बुनकरों, टेक्सटाइल परंपरा और सस्टेनेबल फैशन को सपोर्ट करती है। अपने हर ऐसे लुक के ज़रिए वो ये भी साबित करती हैं कि ट्रेंडी दिखने के लिए हमेशा ब्रांडेड या वेस्टर्न आउटफिट्स ज़रूरी नहीं होते। सादगी में भी खूबसरती और आत्मविश्वास दोनों झलकते हैं।
ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा फैशन में सस्टेनेबिलिटी की बड़ी समर्थक रही हैं। उन्होंने अपने पति अली फज़ल के साथ मिलकर इहाब नाम से एक लेबल शुरू किया है, जो खासतौर पर चिकनकारी के कारीगरों के साथ काम करता है। यह पहल न केवल पुराने हुनर को ज़िंदा रखती है बल्कि बुनकरों को सम्मानजनक रोज़गार भी देती है। ऋचा का मानना है कि असली स्टाइल वही है जो सोच-समझकर और नैतिक रूप से चुना गया हो।
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट नई पीढ़ी की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने कई खास मौकों पर हैंडलूम साड़ियाँ पहनी हैं। चाहे जमदानी हो या चंदेरी, आलिया भारतीय हस्तकला को ग्लोबल मंचों पर भी प्रमोट करती हैं। उनका कहना है कि सस्टेनेबल फैशन कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है।
कृतिका कामरा

कृतिका ने खुद का ब्रांड सिनाबार लॉन्च किया है, जो मध्यप्रदेश की पारंपरिक चंदेरी कला को बढ़ावा देता है। उनका उद्देश्य बुनकरों को सीधा मंच देना है। कृतिका का मानना है कि भारतीय टेक्सटाइल का भविष्य स्लो फैशन में है।
श्वेता त्रिपाठी

श्वेता पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी को लेकर काफी मुखर हैं। वे अक्सर हैंडलूम पहनती हैं और स्थानीय कारीगरों के काम को सराहती हैं। उनके लिए फैशन सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति एक ज़िम्मेदारी है।
दीया मिर्ज़ा

दीया मिर्ज़ा लंबे समय से पर्यावरण की सक्रिय समर्थक रही हैं। वे अक्सर हैंडलूम साड़ियों और सस्टेनेबल कपड़ों में नज़र आती हैं। उनका मानना है कि हर छोटा सस्टेनेबल फैसला धरती के लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रियंका ने भी भारत के पारंपरिक बुनाईयों का सम्मान कई मौकों पर किया है। बनारसी हो या चिकनकारी, उनके हैंडलूम लुक्स भारतीय कारीगरी पर उनके गर्व को दिखाते हैं। वे यह दिखाती हैं कि परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चल सकती है।
जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर भी उन युवा कलाकारों में शामिल हैं जो हैंडलूम को अपनाते हैं। वे कई बार पारंपरिक बुनाई वाली साड़ियों में देखी गई हैं, जिससे उनके युवा फैंस भी सस्टेनेबल फैशन को अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।
सई मांजरेकर

नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेस में सई मांजरेकर हैंडलूम को समर्थन देने वालों में अग्रणी हैं। उन्होंने कई मौकों पर पारंपरिक कपड़े पहन कर और सोशल मीडिया पर प्रमोट कर के भारतीय बुनकरी को बढ़ावा दिया है। सई का स्टाइल न सिर्फ पारंपरिक शिल्प को सम्मान देता है बल्कि युवाओं को सस्टेनेबल फैशन अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है।
















