
पिछले साल कई सारे अवॉर्ड्स अपने नाम करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों हर जगह अपनी सफ़लता के झड़े गाढ़ रही हैं । पर्दे पर कई तरह के किरदार को जीवंत करने वाली और अपने अभिनय के दमखम से दर्शकों की खूब वाहवाही लूट चुकीं दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपल एक्स ; रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज़ के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं । दीपिका को अब तक अपनी तारीफ में भले ही कई अच्छे कॉम्प्लीमेंट मिले हों, मगर ये वाला जरूर उनके लिए खास होगा । आखिरकार बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने दीपिका की तारीफ़ करते हुए अपना खिताब दीपिका के नाम जो कर दिया है ।
एक कार्यक्रम के दौरान जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि आज के दौर की कौनसी अभिनेत्री उनके ड्रीम गर्ल टैग की सही हकदार है तो इस पर हेमा ने तुरंत दीपिका पादुकोण की कारीफ़ करते हुए दीपिका को बॉलीवुड की मौजूदा 'ड्रीम गर्ल' करार दे दिया । हेमा मालिनी ने आगे दीपिका की तारिफ़ करते हुए कहा कि दीपिका बहुत अच्छी लड़की है और वह बहुत अच्छा कर रही हैं । हेमा ने आगे कहा कि वह दीपिका को बहुत पसंद करती हैं । इसी बीच दीपिका हेमामालिनी द्दारा अपनी तारीफ़ सुनकर बहुत गदगद हुईं । दीपिका ने तुरंत ट्वीट करते हुए हेमा मालिनी के प्रति अपना प्यार जाहिर किया और कहा कि वो भी उनसे बेहद प्यार करती हैं ।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण तीसरी बार अपने सबसे पार्टनर रणावीर सिंह और फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ फ़िल्म पदमावती में नजर आने वाली हैं । इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है ।
















