बॉलीवुड की देसी क्वीन प्रियंका चोपड़ा, जो अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, ने अपना बर्थडे कोई लेविश पार्टी करके नहीं बल्कि बीच पर अपनी फैमिली के साथ 18 जुलाई को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । प्रियंका चोपड़ा ने भीड़-भाड़ से दूर समंदर किनारे पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग अपने बर्थडे को सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक फैंस को भी दिखाई है । इस दौरान प्रियंका चोपड़ा का बिकिनी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

प्रियंका चोपड़ा का फ़ैमिली संग बीच बर्थडे सेलिब्रेशन ; बोल्ड बिकिनी लुक्स ने बढ़ाया तापमान

प्रियंका चोपड़ा का बिकिनी लुक

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बीच वेकेशन की कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह खूबसूरत अंदाज़ में  पोज देती नजर आईं। इन तस्वीरों में प्रियंका कभी समंदर में अठखेलियां करती दिखीं तो कभी रेत में लिपटी नजरआईं। प्रियंका ने अपनी कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह बिकिनी में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर अब उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

e48defd8-617c-43bf-bf98-f73248f3a2d2

प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जिंदगी में जीत रही हूं। जन्मदिन पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।” वहीं अन्य तस्वीरों में से एक में प्रियंका रेड बिकिनी में समंदर के बीच रेत से खेलती दिखीं और कभी निक के साथ मस्ती करती नजर आईं। एक तस्वीर में प्रियंका पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ समंदर किनारे टहलती दिखीं, वहीं कहीं ब्लैक मोनोकिनी में जलपरी बनी नजर आईं। प्रियंका ने एक फैमिली फोटो भी शेयर की, जिसमें उन्हें पूरे जोनस फैमिली के साथ पोज करते देखा जा सकता है।

Priyanka-Chopra-drops-another-set-of-beach-birthday-bash-moments-620

ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने बर्थडे ट्रिप को बाय-बाय कहा। पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'सपना, अब तक के सबसे शानदार बर्थडे ट्रिप को बाय-बाय। सबसे शानदार समर वेकेशन।'