Check-out-Katrina-Kaif-dons-a-saree-on-the-sets-of-Jagga-Jasoos

कैटरीना कैफ़ इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म जग्गा जासूस की शूटिंग में व्यस्त हैं । निर्देशक अनुरग बसु की फ़िल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान कैट ज्यादा से ज्यादा वक्त सेट पर बिताती हैं । इस दौरान वह अपने क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती की कुछ तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं ।

कैटरीना कैफ़ ने अपने क्रू मेंबर के साथ शूटिंग के बीच चिल आउट करते हुए एक फ़ोटो शेयर किया । फ़ोटो में ओरेंज कलर की साड़ी पहने हुए कैट बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं > फ़ोटो शेयर करते हुए कैट ने लिखा, “Me and B just hanging out … I mean working very hard on the Jagga set.”

हाल ही में कैटरीना कैफ़ ने अपनी फ़िल्म बार बार देखो के हिट गीत 'काला चश्मा' पर लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2016 में परफ़ोर्म किया ।

निर्देशक अनुराग बसु की आगामी म्यूजिकल जासूसी थ्रिलर फ़िल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी ।