कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर नन्हा मेहमान आ गया है । कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर 2025 को एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं । कैटरीना और विक्की दोनों ने इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है । शादी के चार साल बाद कैटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने बेटे के माता-पिता ; सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने मम्मी-पापा

विक्की-कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ब्लेस्ड और साथ में ऊं लिखा।” इसके अलावा दोनों ने अपनी पोस्ट में बताया कि बेटे का जन्म 7 अक्टूबर को हुआ है । दोनों ने अपनी इस ज्वाइंट पोस्ट में लिखा, “हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है । हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है ।”

23 सितंबर 2025 को, विक्की-कैटरीना ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी । इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो और विक्की कौशल बेबी बंप थामे हुए नजर आए थे। इसके साथ कटरीना ने लिखा था, “हम जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हुए हैं।”

इस खबर के बाद से फैंस और सेलेब्स द्वारा बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है । करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने बधाई संदेश दिए हैं ।

Celebs-REACT-To-Katrina-Vicky-Baby-Boy

बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे । विक्की और कैटरीना की जोड़ी बनवाने में करण जौहर की काफी अहम भूमिका है। करण ने अपने शो कॉफी विद करण में कटरीना से सवाल पूछा था कि वो किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगी, तब जवाब में उन्होंने विक्की का नाम लिया था। कुछ समय बाद विक्की कॉफी विद करण में पहुंचे, जहां करण ने उन्हें ये बात बताई। ये सुनकर एक्टर हैरान रह गए और दिल थाम लिया। इसके कुछ समय बाद विक्की ने कटरीना को 2019 में हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान सरेआम शादी का प्रस्ताव दिया था।