
रणबीर कपूर की बहुप्रतिक्षीत फ़िल्म जग्गा जासूस आखिरकार ट्रेक पर आ ही गई । और इसका सबूत इसकी हाल ही में जारी हुई कुछ तस्वीरों को देखकर हुआ । चिल्ड्रनस डे के जश्न के मौके पर फ़िल्म के मेकर्स ने जग्गा जासूस का एक पोस्टर जारी किया जिसमें रणबीर कपूर अपने स्कूल अवतार में नजर आ रहे हैं ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुराग बसु निर्देशित जग्गा जासूस एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने खोए हुए पिता की तलाश में हैं । तस्वीर में रणबीर कपूर स्कूल-कॉलेज के लड़के की तरह दिख रहे है । वह टेबल के ऊपर डांस करते दिख रहे हैं, जैसा कि अक्सर बॉयज़ हॉस्टल में देखा जाता है । इस फ़िल्म में रणबीर के साथ उनकी पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ़ भी नजर आएंगी ।

फ़िल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान हमें रणबीर और कैटरीना की साथ में कई सारी तर्स्वीरें मिली जब वे विभिन्न देशों और शहरों में शूटिंग कर रहे थे और खबर है कि जग्गा जासूस की शूटिंग मुंबई में चल रही है ।
जग्गा जासूस एक म्यूजिकल जासूसी थ्रिलर फ़िल्म है जिसे अनुराग बसु द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । शुरूआत में यह फ़िल्म साल 2015 में रिलीज करने का इरादा था लेकिन एक्टर्स के बिजी शेड्यूल की वजह से अब ये फिल्म अगले साल 7 अप्रैल 2017 को रिलीज की जाएगी ।
















