यश और टॉक्सिक मेकर्स ने क्लियर किया की वे अपनी फ़िल्म उसकी तय रिलीज़ डेट,जो कि 19 मार्च 2026 है, पर ही रिलीज होगी । वहीं इसके साथ बॉक्स ऑफिस मुकाबला करने आ रही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की लव एंड वॉर अपनी रिलीज से पीछे हट सकती है । संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही लव एंड वॉर अपनी शूटिंग से पीछे चल रही है इसके चलते यह ईद 2026 के मौके पर रिलीज नहीं हो पाएगी ।

लव एंड वॉर की डिले शूटिंग ने टाला ईद 2026 का बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश ; यश की टॉक्सिक से नहीं भिड़ेगी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट -विक्की कौशल की फ़िल्म

लव एंड वॉर की रिलीज़ में देरी

सूत्रों के मुताबिक, लव एंड वॉर अपने तय शेड्यूल से काफी पीछे चल रही है। “यह एक तरह से वरदान साबित हुआ है, क्योंकि दो पैन-इंडिया फिल्मों का एक ही तारीख पर टकराना समझदारी नहीं थी । फिल्म की लगभग 75 दिनों की शूटिंग अभी बाकी है। संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल से समर 2026 तक लगातार डेट्स देने का अनुरोध किया है ताकि फिल्म की शूटिंग पूरी की जा सके,” एक भरोसेमंद सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया।

रिपोर्ट के अनुसार, लव एंड वॉर की रिलीज़ अब ईद 2026 पर नहीं बल्कि 2026 की दूसरी छमाही में होगी। “फिल्म लगभग 40 दिन पीछे चल रही है और अब सबसे जल्द इसे जून 2026 में रिलीज़ किया जा सकता है। रणबीर कपूर और भंसाली जल्द ही नई रिलीज़ डेट तय कर इस देरी की आधिकारिक घोषणा करेंगे।”

इस देरी से रणबीर कपूर और यश का ऑफ-स्क्रीन क्लैश भी टल गया है, जो आगे रामायण में ऑन-स्क्रीन एक-दूसरे से भिड़ेंगे । अफवाहों के विपरीत, ईद 2026 पर रिलीज़ न होने वाली फिल्म लव एंड वॉर है, जबकि यश की टॉक्सिक  तय समय पर रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है।

“टॉक्सिक शेड्यूल पर है और मेकर्स अपने प्रोडक्ट को लेकर बेहद आत्मविश्वास से भरे हैं। यह उन दुर्लभ भारतीय फिल्मों में से एक है जिसकी शूटिंग कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में की जा रही है,” सूत्र ने कहा।

फिलहाल लव एंड वॉर की नई रिलीज़ डेट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतज़ार है।