Parmeshwar-Godrej

परमेश्वर गोदरेज जो एक प्रसिद्ध समाजसेवी, कारोबारी और गोदरेज समूह के प्रमुख आदि गोदरेज की पत्नी थी, का सोमवार रात निधन हो गया । 71वर्षीय परमेश्वर गोदरेज काफ़ी लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित थीं । उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें हाल ही में दाखिल कराया गया था ।

परमेश्वर गोदरेज का कारोबारी दुनिया में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी एक बड़ा नाम था । वह अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती थी और इतना ही नहीं वह भारत की पहली एयरहोस्टेस थी । परमेश्वर को 'हीरोज प्रोजेक्ट' के जरिए एड्स के खिलाफ अपने काम के लिए जाना जाता है । यह कहने की जरूरत नहीं है कि परमेश्वर गोदरेज के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड आहत हुआ है ।

गौरतलब है कि एयर इंडिया की पूर्व विमान परिचारिका परमेश्वर के तीन बच्चे निसाबा, पिरोजशा और तान्या दुबाश हैं । उनके दोस्तों और सेलेब्रिटीज ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है ।

सोशल मीडिया के माध्यम से कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है ।