यह वास्तव में खूबसूरत दिशा पटनी का भाग्य है या कुछ और ? अपनी दोनों फ़िल्मों में दिशा पटनी ने मुख्य अभिनेता की प्रेमिका का किरदार निभाया और बाद में मर जाती है, इसका कारण ये नहीं है कि पटकथा लेखक उनके किरदार से ऊब जाता है ।
दिशा पटनी अपनी दोनों फ़िल्मों में मर जाती है
नीरज पांडे की एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी, में दिशा ने धोनी की गर्लफ़्रेंड प्रियंका झा का किरदार निभाया था, जिसको पूर्वाभास हो जाता है कि वह जवानी में मर जाएगी और कार दुर्घटना में उसकी मौत हो जाती है । और अब बागी 2 में दिशा एक ऐसी दुखी मां का किरदार निभाती है जो अपने बच्चे के खोने का बोझ सहन नहीं कर पाती और आत्महत्या कर लेती है ।
दोनों फिल्मों में दिशा समय से पहले चली जाती है । "ये बस एक संयोग है, ऐसा मुझे लगता है । और यह उनके रोल के साइज के बारें में कभी नहीं बल्कि परफ़ोरमेंस है । दिशा ने अपनी दोनों फ़िल्मों धोनी और बागी 2 में जो छाप छोड़ी है, उस पर ध्यान दिया जाए ।'' ऐसा उनके सुरक्षात्मक बागी 2 के को-स्टार टाइगर श्रॉफ़ का कहना है ।
टाइगर श्रॉफ़ ने लिया दिशा पटनी का जिम्मा
बागी 2 के बनने और उसके प्रमोशन के दौरान, पूरे समय टाइगर अपनी को-स्टार दिशा की केयर करते हुए नजर आ रहे थे । दोनों के दोस्त ने कहा, ''दिशा मीडिया को हैंडल करने की आदि नहीं है लेकिन उन पर प्रमोशन के लिए जोर दिया गया था । इसलिए दिशा का चार्ज टाइगर ने लिया, और इस संबंध में उन्होंने पूरा ख्याल रखा । प्रेस ईवेंट के दौरान टाइगर दिशा के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़े नजर आए, खासकर तब जब उनसे उन्की रिलेशनशिप के बारें में सवाल किया जाता था ।''
यह भी पढ़ें : बागी 2 स्टार दिशा पटनी के ये 5 खुलासे आपको हैरान कर देंगे
तो ऐसा क्या है जो इस प्यारी सी जोड़ी को अपने रिश्ते को खुलकर कबूलने से रोकता है ? "ये बिल्कुल वैसा ही है जैसा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने रिश्ते को लेकर है और वो एक साथ नजर आते है लेकिन अपने रिश्ते को खुलकर नहीं कबूलते है । अभिनेत्री, जो अपने करियर से ज्यादा अपने प्रेमी को लेकर चिंतित है, को 'कमिटेड हिरोइन' का ब्रांड लग जाने का डर है ।'' टाइगर के शुभचिंतक ने बताया ।

















