फ़िल्म एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी से अपने बॉलिवुड करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री दिशा पटनी ने महज दो फ़िल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक खासी जगह बना ली है । और अब दिशा पटनी जल्द ही टाइगर श्रॉफ़ के साथ आगामी फ़िल्म बागी 2 में नजर आने वाली है । फ़िल्मों के साथ-साथ दिशा पटनी का नाम उनके साथी कलाकार टाइगर श्रॉफ़ के साथ भी जोड़ा जाता है । दिशा पटनी ने बेहद कम समय में अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है । इसलिए उनके फ़ैंस उनके बारें में और ज्यादा जानना पसंद करते है ।

बागी 2 स्टार दिशा पटनी के ये 5 खुलासे आपको हैरान कर देंगे

बीते साल अगस्त में दिशा ने प्रतिष्ठित मैगजीन ग्रैजिया इंडिया को एक दिलचस्प इंटरव्यू दिया था । कई चीजों के बीच, दिशा ने ग्रैजिया मैगजीन को दिए अपने इंटरव्यू में अपने खुद के बारें में कई खुलासे किए और उन्हीं में से हम कुछ दिलचस्प खुलासे हम आपके सामने लेकर आए है जिसे पढ़कर आप अपनी पसंदीदा अभिनेत्री दिशा को और करीब से जान जाओगे ।

1. दिशा पटनी के सपने ने एयरफ़ोर्स पायलट बनने से एक्ट्रेस बनने का 360 डिग्री मोड़ लिया

''मैं उस परिवार से आती है जहां मेरे पिता एसीपी हैं, मेरी बहन आर्मी है । इसलिए मुझे भी एयरफ़ोर्स पायलट बनना था । लेकिन मैं मुंबई आई और मैंने कैमरे के सामने अपना अलग साइड खोजने का फ़ैसला किया । और अब मुझे ये पसंद है ।''

2. क्या आपको पता था कि दिशा पटनी ने बी-टेक की पढ़ाई की है ?

जब एक्टिंग का उनके मन में ख्याल नहीं आया था तब दिशा ने अपनी बी-टेक की पढ़ाई पूरी की । लेकिन फ़िर उन्होंने अपने सपने को अपने माता-पिता को बताने का फ़ैसला किया । वह स्पष्ट रूप से अपनी पढ़ाई को अधूरा छोड़ने से डरती थी । ''यह काफ़ी बड़ा फ़ैसला था जब मैंने बी-टेक को छोड़ा और एक्टिंग के लिए मुंबई आई । एक समय मुझे लगा था कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था । लेकिन उसके बाद मेरी मां ने मुझे प्रोत्साहित किया ।''

3. उनके घर में कभी भी लड़का और लड़की में भेद नहीं हुआ

दिशा ने अपने बचपन में कभी भी लड़का-लड़की में भेद नहीं देखा । वह काफ़ी आदर्शवादिता के साथ पली-बढ़ी हैं और उन्होंने कहीं भी लड़का और लड़की में भेद नहीं देखा है । उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि, अगर एक कार बिगड़ गई, तो उसे खुद को ही धक्का लगाना पड़ेगा । ''मेरे पिता ने मुझे काफ़ी सख्त बनाया है ।''

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ़ के बारें में दिशा पटनी ने खोला अपने दिल का राज

4. सामाजिकता से दूर दिशा पटनी क्यों कैमरे से नहीं डरती हैं

दिशा ने एक बार फ़िर इस बात को कबूला है कि वह न केवल शर्मिली हैं बल्कि सामाजिक भी नहीं है । हालांकि कैमरा उन्हें बदलता है । "मैं हमेशा ऐसे इंसान रही हूं जो एक कोठरी में बंद होना पसंद करती है और मैं सामाजिक तो बिल्कुल भी नहीं हूं । लेकिन किसी न किसी तरह से कैमरा मुझे अभिव्यक्त करने में मदद करता है । कैमरे के सामने मैं कुछ भी कर सकती हूं । किसी भी प्रकार का किरदार निभा सकती हूं जो मुझे पसंद है ।''

5. क्यों दिशा पटनी सोचती हैं कि वह एक सुपरहीरो हैं

"मैं जो भी करती हूं, मैं इसे अन्य लोगों को समझाने के लिए नहीं करती, बल्कि खुद के लिए करती हूं । मेरे लिए मैं ज्यादा महत्वपूर्ण हूं । इसलिए हर दिन मैं खुद को कंवेंस करती हूं कि शायद मैं ऐसा कर सकती हूं या वैसा । मैं खुद को सुपरहीरो के रूप में समझती हूं ।"