बॉलीवुड की हिट मशीन टाइगर श्रॉफ़ इन दिनों सफ़लता के शिखर पर बैठे हुए है । अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म बागी 2 की सफ़लता से टाइगर श्रॉफ़ फ़ूले नहीं समा रहे है । अहमद खान द्वारा निर्देशित और टाइगर श्रॉफ की ऐक्शन से भरपूर फिल्म बागी 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन रहा । फिल्म हाउसफुल रही है और कुल मिलाकर पहले 3 दिनों में लगभग 73 करोड़ की कमाई कर ली है । साजिद नाडियाडवाला द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म बागी 2 का जादू ऐसा चला है कि हर कोई फ़िल्म की तारीफ़ करते नहीं थक रहा है । साथ ही टाइगर और दिशा जैसे यंग स्टार्स के लिए इतना शानदार प्रदर्शन करना वाकई काबिके-तारीफ है ।

बागी 2 के लिए दर्शकों के प्यार को देख खुश हुए टाइगर श्रॉफ़, दिया दिल को छू लेने वाला मैसेज

टाइगर श्रॉफ़ की बागी 2 की बंपर कमाई

आपको बता दें कि बागी 2 ने अपने पहले दिन 25.10 करोड़ की कमाई की । और इसके बाद शनिवार को फ़िल्म ने, 20.40 करोड़ रु की कमाई की । लेकिन रविवार को फ़िल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फ़िल्म ने 27.60 करोड़ की कमाई की । अब तक बागी 2 ने बॉक्सऑफ़िस पर 73.60 करोड़ की कमाई कर ली है । मेट्रो शहर में जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, बागी 2 ने मुंबई में 21 करोड़ रुपये की भारी कमाई की और दिल्ली / उत्तर प्रदेश में करीब 15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया । पूर्व पंजाब में 6.75 करोड़ रुपये कमाए । वहीं बिहार में 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की ।

बागी 2 को मिली शानदार प्रतिक्रिया से अभिभूत, होकर टाइगर ने दर्शकों के प्रति ट्विटर पर अपना आभार जताया है । टाइगर ने दर्शकों के प्यार और सपोर्ट का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “With love ❤ #forevergrateful ???????? #baaghi2”. वीडियो में सुने टाइगर ने क्या कहा-

गौरतलब है कि, बागी 2, साल 2016 में आई बागी का सीक्वल है । बागी 2 में पहले से भी ज्यादा खतरनाक स्टंट सीन देखने को मिल रहे है । फ़िल्म में टाइगर का माचो अवतार दर्शकों को खूब भा रहा है । बॉक्सऑफ़िस पर टाइगर की दहाड़ से बड़े-बड़े स्टार्स की फ़िल्में भी पीछे छूट गई है । बागी 2 ने थिएटर में रिलीज होते ही धूम मचा दी है । इतना ही नहीं टाइगर के आदर्श अभिनेता ॠतिक रोशन और अक्षय कुमार भी टाइगर की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं ।

यह भी पढ़ें : फ़िल्म समीक्षा : बागी 2

अहमद खान द्दारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्दारा प्रोड्यूस बागी 2, में दिशा पटनी और टाइगर श्रॉफ़ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए है । यह फ़िल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है ।