ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा का हुनर पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है । प्रोफ़ेशनल हो या पर्सनल, प्रियंका चोपड़ा ने हर जगह अपनी काबिलियत को साबित किया है । इसलिए अब विदेशी सरजमीं पर भी प्रियंका का हुनर पहचाना जाने लगा है । इसलिए तो मिस इंडिया से लेकर इंटरनेशनल स्टार तक का सफर तय कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ‘हार्पर बाजार अरेबिया’ मैगज़ीन के फरवरी 2018 के एडिशन के लिए बेहतरीन फोटोशूट कराया है ।

Bawse-Queen-Priyanka-Chopra-teaches-us-A-B-C-of-feminism-with-a-fierce-shoot-for-Bazaar

हार्पर अरेबिया के कवर पर निश्चित रूप से क्वांटिको स्टार प्रियंका ट्यूब टॉप और हाउस ऑफ़ यवेस सैंट लॉरेंट के लेदर शॉर्ट्स में अपनी ग्लैमरस अदाओं के जलवे बिखेर रही है । इस फ़ोटोशूट के लिए मेकअप स्टाइलिस्ट, यममी मोरी ने प्रियंका की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए है । अपनी सेक्सी हॉट बॉडी और कर्व्स को खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट करते हुए प्रियंका इन फोटो में गजब की अदाएं दिखाती हुईं नजर आ रही हैं ।

Bawse-Queen-Priyanka-Chopra-teaches-us-A-B-C-of-feminism-with-a-fier-Bazaar

प्रियंका चोपड़ा का विंटेज लुक

Bawse-Queen-Priyanka-Chopra-teaches-us-A-B-C-of-feminism-with-a-fiershoot-for-Bazaar

प्रियंका ने न केवल अपनी खूबसूरती से बल्कि अपने कौशल की वजह से दुनियाभर में अपने हुनर का ढंका बजाया है । हर कोई प्रियंका के हुनर का कायल हो गया है । इसलिए हार्पर्स अरेबिया ने प्रियंका को 'फ़ोर्स ऑफ़ द नेचर' यानी प्रकृति का बल नाम दिया तो हमें उस पर बिना किसी सवाल-जवाब के आसानी से विश्वास हो गया । आखिरकार, वह भारत के सबसे लोकप्रिय क्रॉस वर्टिकल कलाकार हैं और उन्होंने अपने गायन, अभिनय और प्रोडक्शन क्षमताओं के साथ अपनी ताकत को साबित कर दिया है ।

Bawseen-Priyanka-Chopra-teaches-us-A-B-C-of-feminism-with-a-fierce-shoot-for-Bazaar

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा का ये लुक जरा है 'हटके', शायद इसीलिए हैं वो सबसे जुदा

Bawse-Q-Priyanka-Chopra-teaches-us-A-B-C-of-feminism-with-a-fierce-shoot-for-Bazaar

अंदर की तस्वीरों में, बाजीराव मस्तानी स्टार प्रियंका ने मनोहर ढंग से आधुनिकता दिखाते हुए विंटेज लुक लिया है जो हमें हॉलीवुड की जानीमानी कलाकार ऑड्रे हेपबर्न की याद दिलाती है । लुई विटोन के व्हाइट ब्लाउसन को क्लासिक ट्राउजर के साथ पहन प्रियंका पूरा विंटेज फ़ील दे रही है । प्रियंका की बंद आंखे भी किसी को भी मदहोश कर सकती है ।

Bawse-Queen-Priyanka-Chopr-B-C-of-feminism-with-a-fierce-shoot-for-Bazaar

प्रियंका चोपड़ा फ़ैमिनिस्ट की जीती-जागती मूरत है । बहरहाल, यहां हम आपको प्रियंका के कई सारे आकर्षक फ़ोटो दिखा रहे हैं जिसे देखकर आप उन पर मर मिटेंगे ।

Bueen-Priyanka-Chopra-teaches-us-A-B-C-of-feminism-with-a-fierce-shoot-for-Bazaar

Bawse-Queen-Priyanka-Chopra-teaches-us-A-B-C-ofeminism-with-a-fierce-shoot-for-Bazaar