शमिता शेट्टी, जिसने उदय चोपड़ा के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत यशराज फ़िल्म्स की फ़िल्म मोहब्बतें से की थी, आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है । इस खास मौके पर शमिता शेट्टी मुंबई के एक होटल मेम अपनी बडी बहन शिल्पा शेट्टी व इंडस्ट्री के अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आई । बीते साल शमिता शेट्टी के पिता का निधन हो गया था जिसकी वजह से उन्होंने कोई भी जश्न नहीं मनाया । लेकिन इस बार शमिता के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है ।

Shamita-Shetty-cuts-birthday-cake1-e1517560016932

स्टनिंग रेड पेप्लुम ड्रेस में शमिता अपनी उम्र को मात देती हुई नजर आ रही है । अपनी मोहक स्माइल और चमकदार त्वचा में शमिता काफ़ी आकर्षक लग रही है । वहीं शिल्पा ग्रे चिक ड्रेस में बेहद हॉट लग रही है । इस दौरान दोनों बहने सेम-टू-सेम फ़ुटवियर में नजर आई । शमिता ने खुलासा किया कि उनकी बहन शिल्पा हमेशा उन्हें उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देने की कोशिश कर रही है लेकिन हर बार वो फ़ेल हो जाती है । शामिता की फ़्रेंद लिस्ट में शामिल हैं सूरज पांचाली (जो अपनी प्रेमिका जिया खान की मौत की गुत्थी में बुरी तरह उलझ गए हैं), चंकी पांडे के बेटे अहान, इलियाना डी क्रूज़, डिनो मोरिया, अर्जुन बाजवा, गौतम गुलाटी ।

Shamita-Shetty-cuts-birthday-cake2-e1517560036215

शमिता शेट्टी के जन्मदिन का शेड्यूल

Shamita-Shetty-cuts-birthday-cake3-e1517560049773

अपने जन्मदिन के अवसर पर शमिता का वृद्धाश्रम जाने का भी मन है । यह उनके घर की परंपरा है जो काफ़ी सालों से चली आ रही है । शमिता ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया । इसके अलावा, उन्होंने अपने दिन की शुरूआत मंदिर जाकर की ।

Shamita-Shetty-cuts-birthday-cake4-e1517560063560

फ़िल्मों की बात करें तो, शमिता फ़िलहाल, फिल्मों पर निर्णय लेने के लिए समय लेना चाहती है । वह वेब पोर्टल पर भी अपना करियर तलाश कर रही है । एक अखबार को दिए इंटरव्यू में शमिता ने कहा कि, उन्होंने वेब पर काम करने के लिए इसलिए चुना क्योंकि वह कुछ अलग करना चाहती थी । उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स पर एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया क्योंकि वह घिसी-पिटी चीज नहीं करना चाहती थी ।

Shamita-Shetty-cuts-birthday-cake5

यह भी पढ़ें : ओलिव बांद्रा में शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी की शोभा बढ़ाते सितारें

हम शमिता शे्ट्टी को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते है और उनके आगामी प्रोजेक्ट्स उनके जीवन में खुशियां लाएं इसकी कामना करते है ।

Shamita-Shetty-cuts-birthday-cake6-e1517560096586