डेजी शाह, जो पिछली बार हेट स्टोरी 3, में नजर आई थी, जल्द ही थ्रिलर फ़िल्म रेस 3 में नजर आएंगी । डेजी शाह इस एक्शन फ़्रैंचाइजी फ़िल्म से जुड़कर बेहद उत्साहित है । और फ़िल्मों के प्रति डेजी शाह का फ़ोकस और निष्ठा देखते बनती है । तभी तो घायल होने के बाद भी लगातार फ़िल्म की तैयारियों में जुटी हुई है ।

WHOA-Daisy-Shah-works-out-in-the-gym-despite-injury

पैर में बंधा प्लास्टर, फ़िर भी जिम में पसीना बहा रही हैं डेजी शाह

पहली होगा जब, रेस फ़्रैंचाइजी की तीसरी किश्त में डेजी शाह नजर आएंगी । और ऐसा लगता है कि डेजी इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है । और हाल ही में फ़िल्म के प्रति डेजी की डेडीकेशन देखने को मिली जब उनके पैर में चोट लगने के बावजूद भी वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर आई । डेजी के पैर में प्लास्टर बंधा हुआ लेकिन इसकी परवाह न करते हुए डेजी जिम में कसरत करते हुए नजर आई ।

यह भी पढ़ें : डेजी शाह के सेक्सी बैक को नहीं उनके टैटू को ध्यान से देखो

डेजी की ये तस्वीर काफ़ी लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है । साथ ही ये काफ़ी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है । आपको बता दें कि डेजी शाह के पैर में ये चोट रेस 3, की शूटिंग के वक्त एक एक्शन सीन करते हुए घायल हुई थी ।

रेमो डिसूजा द्दारा निर्देशित रेस 3, में सलमान खान अहम भूमिका में नजर आएंगे । जबकि रेस की बाकी दो फ़्रैंचाइजी में सैफ़ अली खान अहम भूमिका में नजर आए थे । लेकिन इस बार रेस 3 में कम्प्लीट नई स्टार कास्ट देखने को मिलेगी । इस बार इस फ़िल्म में बॉबी देओल, साकिब सलीम और जैकलिन फ़र्नांडीज नजर आएंगी । रमेश तौरानी द्दारा प्रोड्यूस यह फ़िल्म इसी साल सालों जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।