बॉलीवुड की देसी गर्ल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक के बाद एक नए-नए कारनामे करती जा रही है । जिस तरह वह एक के बाद एक रिकॉर्ड्स कायम कर रही है, उनके प्रशंसकों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है । क्योंकि इससे पहले किसी भी भारतीय अभिनेत्री ने ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं की ।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ी है । प्रियंका, न्यूयॉर्क बेस्ड प्रतिष्ठित पेपर मैगजीन के सितंबर अंक के कवर पेज पर कुछ अलग हटके अंदाज में नजर आईं । इसी के साथ-साथ कवरपेज के लिए करा्या गया ये फ़ोटोशूट भी काफ़ी विचित्र है । इसमें प्रियंका अपरांपरागत पोशाकों में अपरांपरागत मेक-अप के साथ नजर आ रही है । पहली तस्वीर में वह जहां ब्लैक जैकेट के साथ सेक्सी लिटिल ड्रेस में काफ़ी हॉट दिखाई दे रही है वहीं उनका मेक-अप सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है । उनका ट्राइबल-स्टाइल में बनाई गई हेयर स्टाइल, नाक पर कि्या गया व्हाइट मेक अप जो उनके माथे तक गया है, इस फ़ोटो को कुछ विचित्र सा बना रहा है । दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने पंखों से बनी एक्सेसरीज धारण की हुई है और ऐसा लग रहा है मानो उनके पंख आ गए हो । तीसरी तस्वीर में प्रियंका की गोल्डन ब्राउन ड्रेस और आंखों पर लाल रंग का आईशेडो इस फ़ोटो को कुछ अलग बना रहा है । वैसे यह कहने की बात नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा का हर अंदाज सब से जुदा है और इसलिए वह सभी से अलग है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक की शूटिंग कर रही हैं । इस फ़िल्म में वे रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी । यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है । टोड स्ट्रॉस-स्कुलसन द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 14 फ़रवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा, प्रियंका जल्द ही अपने क्राइमा ड्रामा सीरिज टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगी । प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म ए किड लाइक जेक है । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स और ओक्केविया स्पेन्सर अहम भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में प्रियंका सिंगल मदर का किरदार अदा करेंगी । इन सब के बीच प्रियंका अपने टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन के लिए भी काम करेंगी । इन दिनों प्रियंका टोरंटो में 42वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2017 (टीआईएफएफ) शामिल हुई है जहां उनकी सिक्किमी फिल्म पहुना : द लिटिल विज़िटर्स को दिखाया जाएगा ।