साल 2020 हिंदी सिनेमा के लिए अभी तक कुछ उम्दा साल नहीं रहा । क्योंकि साल की शुरूआत से अभी तक सिर्फ़ अजय देवगन की तानाजी-द अनसंग वॉरियर ही ब्लॉकबस्टर फ़िल्म साबित हुई है । और अब बॉक्सऑफ़िस दूसरी अदद ब्लॉकबस्टर की प्रतीक्षा में है । इसलिए इस हफ़्ते 6 मार्च को रिलीज होने वाली निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान की टाइगर श्रॉफ़ अभिनीत बागी 3 से लोगों को बहुत उम्मीदें है । क्योंकि टाइगर श्रॉफ़ की बागी फ़्रैंचाइजी की पिछली दो फ़िल्में बागी और बागी 2 मेकर्स के लिए फ़ायदे का सैदा साबित हुई थी और ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी ।

टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर बागी 3 तोड़ेगी रिकॉर्ड्स, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने की भविष्यवाणी

टाइगर श्रॉफ़ की बागी 3 से है उम्मीदें

अमोद मेहरा कहते हैं, “वॉर के बाद बागी 3 सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म बनकर उभर रही है, जैसा कि ट्रेलर में नजर आया । इस साल अभी तक सिर्फ़ एक फ़िल्म सही मायने में हिट रही और वो थी तानाजी जिसमें एक्शन की भरमार थी । मुझे चिंता सिर्फ़ इस बात की है कि बच्चों की परिक्षाएं चल रही हैं ऐसे में फ़िल्म की रिलीज इससे प्रभावित न हो बस ।''

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर कहते हैं कि, ''बागी 3 के ट्रेलर ने सभी को चौंका दिया । इसके एक्शन ने फ़ैंस को फ़िल्म देखने के लिए उत्साहित कर दिया है । फ़िल्म के खतरनाक सांस रुका देने वाले एक्शन सीन ने सभी को चौंका कर रख दिया है । इस फ़िल्म में फ़ैंस टाइगर को एक अलग तरह के एक्शन सीन करते हुए देखेंगे । ये देखकर मेकर्स फ़िल्म की अच्छी शुरूआत की उम्मीद कर रहे है । यह साल की सबसे बड़ी ओपनर [रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म] फ़िल्म बनकर उभरेगी । इसके अलावा मैं इसे टाइगर और श्रद्धा के लिए भी इस फ़्रैंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर के रूप में देखता हूं ।"

बागी 3 बहुत बड़ी हिट साबित होगी

ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन को लगता है कि बागी 3 सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी । ''बागी 3 बहुत बड़ी हिट साबित होगी । बागी 2 ने अपनी सफ़लता से सभी को चौंका दिया था । जहां ये 25+ करोड़ की कमाई कर सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई वहीं इसने बॉक्सऑफ़िस पर 165 करोड़ रु की कमाई कर अपनी सफ़लता साबित की । वॉर के बाद, टाइगर बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन अभिनेता बनकर उभरे है और बागी 3 के ट्रेलर में इसकी एक झलक देखने को भी मिली है । बॉक्सऑफ़िस रिकॉर्ड में टाइगर वन मैन आर्मी बनकर उभरे है ।''

बिहार के एक प्रमुख प्रदर्शक रोशन सिंह कहते हैं, ''हम उम्मीद करते हैं कि बागी 3 बिहार में बहुत बड़ी ओपनर फ़िल्म साबित होगी, यहां तक की तानाजी से भी बड़ी । नौजवानों के बीच टाइगर का एक्शन अवतार काफ़ी लोकप्रिय है । ॠतिक रोशन के साथ उनकी पिछली रिलीज फ़िल्म वॉर साल 2019 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई । बागी 3 भी सोलो हीरो के रूप टाइगर ऐसा ही कुछ असर दिखाएंगे ।''

यह भी पढ़ें : Baaghi 3: सेंसर बोर्ड ने टाइगर श्रॉफ़ की एक्शन फ़िल्म में करी 'बीप' की बारिश, दिशा पाटनी के 'क्लोज बॉडी शॉट्स से लेकर श्रद्धा कपूर के 'तेरी मां की…' को किया बीप

निर्देशक अहमद खान कहते हैं, ''बॉक्सऑफ़िस पर बागी 3 की सफ़लता के लिए हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है । फ्रैंचाइज़ी की पहली और दूसरी फिल्मों की तुलना में हमने इसे और भी ज्यादा शानदार बनाया है ।''