कार्तिक आर्यन के साथ फ़िल्म लव आज कल में नजर आईं सारा अली खान ने आज से अपनी आगामी फ़िल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर दी है । शूटिंग में बिजी होने के कारण सारा साली खान अपने 'बर्थडे बॉय' भाई इब्राहिम खान के साथ नहीं है । इसलिए सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मालदीव वेकेशन, जिसकी कुछ बोल्ड तस्वीरें सारा ने अपने फ़ैंस के साथ शेयर की थी, से कुछ अनदेखी तस्वीर पोस्ट कर अपने भाई इब्राहिम को बर्थडे विश किया है ।

Sibling goals! सारा अली खान ने बिकिनी फ़ोटो के साथ किया भाई इब्राहिम को बर्थडे विश

सारा अली खान ने इब्राहिम को किया बर्थडे विश

पोस्ट की गई इन तस्वीरों में सारा जहां टू पीस बिकिनी में नजर आ रही हैं, वहीं इब्राहिम शार्ट्स में नजर आ रहे हैं । इब्राहिम को बर्थडे विश करते हुए सारा ने लिखा, ''हैपी बर्थडे भाई । मैं तुम्हें जान से ज्यादा प्यार करती हूँ और आज मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं !! काश मैं तुम्हारे साथ होती ।''

Sibling goals! सारा अली खान ने बिकिनी फ़ोटो के साथ किया भाई इब्राहिम को बर्थडे विश

हालांकि कुछ यूजर्स सारा की इन तस्वीरों को पसंद नहीं कर रहे हैं । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्‍हें शर्म है कि नहीं, भाई के साथ ऐसे कौन फोटो खिंचवाता है ।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- 'बर्थडे विश करने के लिए तुम्‍हें ये ही तस्‍वीर मिली ।'

यह भी पढ़ें : SIZZLE ON! सारा अली खान के हॉट बिकिनी फ़िगर ने बढ़ाया तापमान

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, फ़िल्ममेकर आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म अतरंगी रे में सारा अभिनेता धनुष और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी । फ़िल्म की शूटिंग आज से शु्रू हो चुकी है । और यह फ़िल्म अगले साल वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज होगी ।