कोरोना संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने हर किसी को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है । बॉलीवुड और क्रिकेट के पावर कपल कहे जाने वाले अनुष्का शर्मा और और विराट कोहली भी इस लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं जो वो अपने-अपने बिजी शेड्यूल के कारण नहीं कर पाते थे । अनुष्का शर्मा और और विराट कोहली अपने इस आइसोलेशन पीरियड को कभी कुकिंग, सफाई, बोर्ड गेम्स खेलकर बिता रहे हैं तो कभी एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए । लेकिन इस बार अनुष्का ने विराट के क्रिकेट फ़ॉर्म को बरकरार रखने का नया पैंतरा निकला है ।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का फ़नी वीडियो
लॉकडाउन में अनुष्का अपने पति विराट का हर तरह से ख्याल रख रही हैं । ग्रूमिंग से लेकर मनोबल बढ़ाने तक अनुष्का ने कोई कसर नहीं छोड़ी है । जिसका सबूत हाल ही में अनुष्का द्दारा पोस्ट किया गया ये वीडियो देता है । दरअसल, अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह विराट की तरफ़ देखकर कहती हैं, ‘ऐ कोहली क्या कर रहा है, कोहली, चौका मार ना कोहली…।’ वहीं विराट उन्हें परेशान होकर देख रहे हैं ।
अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'मुझे लगा वो क्रिकेट के मैदान को मिस कर रहे होंगे, साथ ही लाखों फैन्स को भी जो उन्हें खूब प्यार देते हैं । वो जरूर एक खास तरफ के फैन को मिस कर रहे होंगे । इसीलिए मैंने उन्हें ये एक्सपीरियंस दिया है ।'
यह भी पढ़ें : VIDEO: लॉकडाउन पीरियड में अनुष्का शर्मा ने खुद काटे विराट कोहली के बाल और दिया एक नया लुक
कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्रीज पर ताला लग गया है तो वहीं क्रिकेट जगत के मैच और लीग को भी रद्द और स्थगित कर दिया गया है ।
















