कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है । हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हो गया है । क्या आम आदमी और क्या सेलिब्रिटीज, हर कोई घर में रहकर अपना टाइम पास कर रहे हैं । ऐसे ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को भी लॉकडाउन के पीरियड में अपना टा इम पास करने का एक जरिया मिल गया है । सुहाना खान ने इसका खुलासा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है ।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान सुहाना खान घर पर रहकर सीख रही हैं नई स्किल, शेयर किया ‘एक्सपेरिमेंट’

सुहाना खान ने शुरू की मेकअप लर्निंग

सेल्फ़ क्वारंटीन के समय में सुहाना मेकअप में नए-नए एक्सपरिमेंट कर समय व्यतीत कर रही हैं । सुहाना ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की है । इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ सुहाना ने बताया कि वह मेकअप करना सीख रही हैं । अपनी दोनों तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सुहाना ने लिखा, ‘एक्सपेरिमेंट कर रही हूं ।’

View this post on Instagram

Experimenting?

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

मां गौरी खान ने भी अपनी बेटी सुहाना के एक फ़ोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'लर्निंग, मेकअप टिप्स'। शेयर की गई तस्वीर में सुहाना ढीला-ढाला ग्रे कलर का ओवरकोट पहने हुए नजर आ रही हैं ।

View this post on Instagram

Learning.... make up tips @suhanakhan2 #indoor #activity ..

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्मों की पढ़ाई कर रही हैं । जहां सुहाना के पापा शाहरुख खान ने पहले ही ये साफ़ कर दिया है कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह बॉलीवुड में कदम रखेंग़ी वहीं उनकी बचपन की दोस्त अनन्या पांडे ने भी सुहाना के बॉलीवुड में कदम रखने के संकेत दिए थे ।