बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी फ़िटनेस को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनैस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है । फ़िल्मी ग्लैमर से दूर कृष्णा श्रॉफ ने फ़िटनेस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कृष्णा श्रॉफ ने कभी भी अपने बास्केट बॉल प्लेयर बॉयफ़्रेंड इबन ह्यमस के साथ अपनी रिलेशनशिप नहीं छुपाया । वह अक्सर अपने बॉयफ़्रेंड इबन ह्यमस के साथ फ़ोटो पोस्ट करती है । और हमेशा की तरह इस बार भी कृष्णा ने अपने बॉयफ़्रेंड के साथ अपनी स्पेशल तस्वीर पोस्ट की है जो इंटरनेट पर सनसनी मचा रही है ।

कृष्णा श्रॉफ का लिप लॉक
शेयर की गई फ़ोटो में कृष्णा एक्वेरियम के अंदर अपने बॉयफ्रेंड इबन ह्यमस को लिप किस करती हुई नजर आ रही हैं । बता दें कि कृष्णा इन दिनों दुबई में अपने बॉयफ़्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है ।
इससे पहले भी कृष्णा की इबन के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह ब्लैक बिकिनी में कहर ढाती हुई नजर आई थी । इस दौरान कृष्णा और इबन ह्यमस वेकेशन पर गए थे । कृष्णा और इबन ह्यमस के इन फ़ोटो पर टाइगर ने भी कमेंट किया था और लिखा था, 'इबन बेचारा'
















