बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल भले ही बॉलीवुड फ़िल्मों में कम ही नजर आते हों लेकिन उनकी शानदार अदायगी हमेशा-हमेशा के लिए लोगों के जहन में बस जाती है । अभय देओल साल 2011 में आई जोया अख्तर की फ़िल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में ॠतिक रोशन और फ़रहान अख्तर के साथ लीड रोल में नजर आए थे । इस फ़िल्म की कहानी तीन दोस्तों की एक रोड ट्रिप के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी जिंदगी को और बेहतर समझने की कोशिश करते हैं । आज के समय में जब डिप्रेशन सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है ऐसे में अभय देओल ने फ़ैंस को अपनी इस फ़िल्म को देखने की सलाह दी है साथ ही इस फ़िल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया । अभय ने अपनी इस फ़िल्म के जरिए बॉलीवुड का एक और चेहरा सबके सामने रखने की कोशिश की है ।

अभय देओल ने बताया कि इंडस्ट्री में लोफ़ आपके खिलाफ़ लॉबी करते हैं
अभय ने अपनी फ़िल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा के एक सीन को शेयर करते हुए लिखा, “2011 में रिलीज हुई थी जिंदगी ना मिलेगी दोबारा । आजकल रोजाना इस टाइटल का जाप करते हुए खुद को सुनाने की जरूरत है । साथ ही जब आप चिंता में हो या बहुत ज्यादा थके हुए हो तो भी ये देखने के लिए बेहतरीन फिल्म है ।”
मुझे और फ़रहान को अनदेखा किया गया
इसके बाद उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए लिखा, “मैं इस बात का उल्लेख करना चाहूंगा कि लगभग सभी अवॉर्ड फंक्शंस में मुझे और फरहान को मुख्य किरदार के नोमिनेशन्स से अनदेखा किया गया था और हमें सिर्फ सपोर्टिंग एक्टर्स के लिए ही नोमिनेट किया गया था । जबकि ऋतिक और कैटरीना को लीडिंग रोल के लिए नॉमिनेट किया गया था । इंडस्ट्री के हिसाब से ये एक लड़के और लड़की की प्रेम कहानी थी, जिसमें लड़के के दोस्तों ने उसकी मदद की ।
इंडस्ट्री में ऐसे कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके हैं, जिसके जरिए लोग आपके खिलाफ लॉबी करते हैं । इस मामले में ये काम पूरी बेशर्मी के साथ खुल्लमखुल्ला हुआ था । मैंने बेशक अवॉर्ड का बहिष्कार किया था, लेकिन फरहान को इससे कोई दिक्कत नहीं थी । #फैमिलीफेयरअवॉर्ड्स”
आपको बता दें कि 14 जून बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या भी ऐसे ही कई मुद्दों को जन्म दे दी गई है । कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है सुशांत ने फ़िल्म इंडस्ट्री मौजूद राजनीति, कैंपिंग और नेपोटिज्म से तंग आकर ऐसा कदम उठाया । हालांकि उनके ऐसा करने के पीछे का मकसद क्या है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है ।
















