बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने से हर कोई दुखी है । बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफ़ादर के अपने दम पर अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत का फ़िल्मों में इतना सफ़ल करियर होने के बावजूद उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, ये सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है । सुशांत सिंह राजपूत के निधन की वजह फ़िल्म इंडस्ट्री में मौजूद राजनीति व नेपोटिज्म को ठहराया है । इसी बारें में बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ खास बातचीत की । इसी के साथ सिद्धार्थ शुक्ला ने ये भी बताया कि उन्हें सुशांत के निधन से ब बहुत दुख है और वह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत जैसा शख्स आत्महत्या कैसे कर सकता है ।

EXCLUSIVE: सुशांत सिंह राजपूत के निधन से दुखी सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा, ‘नेपोटिज्म केवल बॉलीवुड में ही नहीं हर जगह मौजूद है’

सिद्धार्थ शुक्ला यकीन नहीं कर पा रहे कि सुशांत सिंह राजपूत अब नहीं रहे

बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया कि वे और सुशांत एक दूसरे से मिल चुके हैं और साथ में कुछ पार्टिज में भी शामिल हुए हैं । सिद्धार्थ ने कहा, 'ऐसा नहीं था कि हम फोन पर बातें करते थे या ऐसा कुछ, पर जब भी हम मिले तो हम बहुत अच्छे से मिले । हम कनेक्टेड थे, हममें जुड़ाव था और हम बातें करते थे । एक ऐसा व्यक्ति जिसने इतना कुछ हासिल किया हो और इतनी छोटी उम्र में, उसने यह कदम उठाया...यह यकीन करने लायक नहीं था । यह बहुत दुखद है कि एक जिंदगी इस तरह से चली गई, यहां बहुत कुछ था जो एक इंसान कर सकता है ।

यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में करण जौहर, भंसाली, एकता कपूर और सलमान खान समेत इन 8 लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज

इंटरव्यू के दौरा जब सिद्धार्थ से बॉलीवुड में मौजूद नेपोटिज्म के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "अगर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की बात करें तो लोगों को ये समझना होगा कि ये एक सरकारी नौकरी नहीं है । अगर कोई अपना पैसा लगा रहा है तो वो अपने हिसाब से लोगों को हायर करेगा । वो कौनसा एक्टर चुनना चाहता है, ये उसका फ़ैसला होगा, क्योंकि फ़िल्म में उसका पैसा लगा है । नेपोटिज्म तो हर जगह है, बिजनेस हाउस में भी होता है । बॉलीवुड में ही नहीं राजनीति में भी नेपोटिज्म हैं । सरकारी नौकरी में भी तो रिजर्वेशन होता है ।''