अभिनेता आमिर खान ने अपने अभिनय क्षेत्र से आगे बढ़कर काम करते हुए अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की असफ़लता और अपनी फ़िल्म से जनता को निराश करने की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए सभी से खुलकर माफ़ी मांगी । जहां आमिर खान की ये उदारता को लोगों ने दिल खोलकर स्वीकार किया वहीं फ़िल्म इंडस्ट्री के अंदर उनका इस तरह फ़ेलियर की जिम्मेदारी लेना कुछ लोगों को दुविधापूर्ण लग रहा है ।

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के फ़्लॉप होने की जिम्मेदारी आमिर खान ने आखिर अपने ऊपर क्यों ली ?

आमिर खान ने सही कदम उठाया

अतीत में आमिर से जुड़े हुए एक शानदार फिल्म निर्माता ने पूछा कि, "आमिर ने फिल्म की विफलता के लिए किस रूप में माफ़ी मांगी है ? वह न तो ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के निर्माता है और न ही निर्देशक है । तो क्या मिस्टर आमिर का यह गलती स्वीकार करने का तरीका है इस बात की ओर इशारा करता है कि क्या वह फ़िल्म को प्रतिच्छाया रूप से निर्देशित कर रहे थे सभी के साथ मिलकर?"

यशराज फ़िल्म्स से जुडे सूत्र बताते हैं कि, ''ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान निर्देशक को फ़िल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने चुप रहने का आदेश दिया ।''

यशराज ने निर्देशक को दी सख्त हिदायत

एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि,"विक्टर (निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य) को ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की विफलता के बारे में पूछे जाने वाले सभी सवालों पर पूरी तरह से शांत रहने के लिए कहा गया है ।"

आमिर के यूं सार्वजनिक तौर पर गलती स्वीकारते हुए माफ़ी मांगने पर एक ट्रेड एनालिस्ट आमद मेहरा कहते हैं कि, ''अगर आमिर का मानना है कि उनकी फिल्मों की सफलता, उनके सही विषय चुनने की उनकी क्षमता के कारण है, तो यह स्वाभाविक है कि ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की विफलता के लिए भी उन्हें खुद दोषी होना चाहिए, वजह उनका निर्णय गलत हो गया था ।"

अतुल मोहन (कंप्लीट सिनेमा के संपादक) कहते हैं कि, "जाहिर है ... केवल आमिर को दोषी ठहराया गया है । जब भी आमिर की फिल्म हिट होती है, तो हमें ये खबरें सुनने को मिलती हैं कि कैसे आमिर का कहानी से लेकर स्क्रिप्ट, संपादन, मार्केटिंग और वितरण में शामिल होना फ़िल्म के लिए काम आया । फ़िल्म में अपने किरदार में घुसने के लिए आमिर ने जो मेक ओवर किया और इस वीडियो को रिलीज किया गया उसमें हम उनकी निष्ठा को देखते है । तो क्या वह वहाँ सो रहे थे ?

ऐसे ही नहीं बने आमिर मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट

उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी विस्तृत भागीदारी के कारण मिस्टर परफेक्शनिस्ट के टैग को प्राप्त किया है । लेकिन आप कभी-कभी गलत भी हो सकते है । इस फ़िल्म से लोगों को काफ़ी निराशा हुई क्योंकि उन्हें आमिर से एक बेहतर प्रोडक्ट की उम्मीद थी । इस प्रोजेक्ट के साथ गलत होने के लिए आमिर को अपनी गलती स्वीकार करने के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए ।"

यह भी पढ़ें : ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में सब को 'ठगने' के बाद आमिर खान ने जनता से माफ़ी मांगी

फिल्म एंड ट्रेड बिजनेस एनालिस्ट गिरीश जौहर कहते हैं, "एक फिल्म प्रोजेक्ट एक सामूहिक प्रयास है, लेकिन जब आमिर जैसा एक बहुमुखी सितारा फ़िल्म है तो सभी की आंखे उनपर होती है । उनकी विशालकाय विश्वसनीयता उनके प्रोजेक्ट में छलकती है । और अब ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की विफ़लता की जिम्मेदारी खुद पर लेना उनका सकारात्मक जैस्चर है । कोई भी सफलता की गारंटी नहीं दे सकता है लेकिन इस माफी से आमिर ने अपनी लेगेसी और विश्वसनीयता बनाए रखी है और अब उनके प्रशंसक उनके उत्साह को और बड़े स्तर पर देखना चाहते है ।"