जब से संजू रिलीज हुई है, तब से सोशल मीडिया पर सलमान खान की बायोपिक की संभावना तेजी से जोर पकड़ रही है । सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि, ये दो अभिनेता हमेशा से ही विवादों से घिरे हुए रहे और ये इन्हें एक आइडिल बायोपिक मैटेरियल बनाती है । सलमान खान पर बायोपिक बनाने का एक बड़ा लाभ ये होगा कि संजय दत्त की तुलना में ये काफ़ी बड़े स्टार है । और दर्शक सलमान की जिंदगी के कई अनछुए तथ्यों को जानने के लिए लालियत होंगे । इन सब बातों ने हमें सलमान के उन पहलूओं पर विचार करने पर मजबूर कर दिया जो सलमान की बायोपिक में शामिल किए जाने चाहिए, यदि बायोपिक बनती है तो ।

सलमान खान की जिंदगी के ये अहम 8 चैप्टर
1. प्री-स्टारडम युग : दर्शकों में बहुत कम सलमान के बचपन के दिनों के बारें में जानते होंगे । मैंने प्यार किया, से पहले सलमान एक मॉडल थे और उनके बारें में एक दिलचस्प तथ्य है । बायोपिक फ़िल्म में सलमान के मॉडलिंग डेज को दिखाना वाकई दिलचस्प होगा ।
2. रातों-रात बने सुपरस्टार : ये तो सभी को पता है कि सलमान फ़िल्म मैंने प्यार किया, की सफ़लता के बाद रातों-रात सुपरस्टार बन गे थे, लेकिन बॉलीवुड के इस नीले आंखों वाले प्रेमी लड़के बनने के बाद कोई भी वास्तव में नहीं जानता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था । ये बायोपिक का हिस्सा बन सकते है ।
3. लव लाइफ़ : सलमान की लव लाइफ़ काफ़ी दिलचस्प रही है । उनके 25 साल से ज्यादा के फ़िल्मी करियर में उनका अफ़ेयर सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय बच्चन और उसके बाद कैटरीना कैफ़ से रहा । फ़िल्म इंडस्ट्री की कई सारी खूबसूरत महिलाओं के साथ डेट करने के कारण, लोग वाकई सलमान की रिलेशनशिप के बारें में और ज्यादा जानने की इच्छा रखते है ।
4. विवाद : दो विवादों ने सलमान का पीछा अभी तक नहीं छोड़ा है और ये लगभग 20 सालों से उनके गले की फ़ांस बना हुआ है । पहला है- दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण का शिकार करना और दूसरा है साल 2002 का हिट एंड रन केस । खान काफ़ी लंबे समय से दोनों मामलों में ट्रायल पर है और जमानत पर रिहा है । मीडिया में सलमान के ये दोनों मामले काफ़ी सुर्खियां बटोरते है । हालांकि सलमान पूरी तरह से इन मामलों में खुद को दोषी बताते है । इसलिए लोगों के लिए यह जानना वाकई दिलचस्प होगा कि सलमान का इन मामलों में क्या नजरिया है ।
5. मीडिया के साथ सलमान की रिलेशनशिप : जहां संजू में दिखाया गया कि संजय दत्त मीडिया से खासा नाराज थे जब देश में उनकी छवि को और मीडिया गलत तरह से पेश कर रही थी । और मीडिया के एक और चहेते स्टार हैं सलमान, जिस पर मीडिया को चटपटी खबरें बनाना काफ़ी अच्छा लगता है । और वो हैं सलमान ।जी हां, ,मीडिया ने ऑफ़िशियली सलमान पर बॉलीवुड के 'बेड बॉय' का लेबल लगा दिया है । लेकिन खान को लगता है कि मीडिया उनके बारें में इसलिए नेगेटिव खबरें लिखती है क्योंकि उन्हें मीडिया से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है और इस बारें में वो मीडिया को अपनी सफ़ाई नहीं देते है । मीडिया के साथ खान का रिलेशन विशेष रूप से बहुत स्पेशल है क्योंकि वो बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता में से एक हैं जिन्होंने कभी उन्हें खुश करने का प्रयास नहीं किया । तो यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि खान के दिल में मीडिया की क्या इमेज है ।
6. शाहरुख खान के साथ पहले लड़ाई फ़िर पैच-अप : सलमान और शाहरुख बॉलीवुड के बेस्ट फ़्रेंड रहे हैं । दोनों ही 90 के दशक से साथ है और एक दूसरे का काफ़ी सम्मान करते है । लेकिन एक बार कैटरीना कैफ़ के जन्मदिन पर सलमान और शाहरुख में जबरदस्त झगड़ा हुआ । लेकिन फ़िर बाबा सिद्दिकी की इफ़्तार पार्टी में दोनों ने गिले-शिकवे भूलाकर एक दूसरेको गले लगाया और दोनों में फ़िर से दोस्ती हो गई । दुश्मनी-लड़ाई का ये चैप्टर यकीनन सलमान की जिंदगी का दिलचस्प अध्याय है ।
7. बीइंग सलमान : सलमान के दो साइड हैं- गुड बॉय और बेड बॉय । ''मेरे बारें में इतना मत सोचना, मैं दिल में आता हूं,समझ में नहीं" । सलमान का ये डायलॉग उन्हें पूरी तरह से डिफ़ाइन करता है कि वो किस तरह ह्यूमन बीइंग है । सलमान अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन के लिए भी जाने जाते हैं जिसके माध्यम से वह काफ़ी चैरिटी काम करते है । इसलिए लोग उनके उस नरम दिल के बारें में जानना चाह्ते हैं जिसके लिए सलमान जाने जाते है । ऐसा कहा जा सकता है कि सलमान के स्टारडम को चार चांद उनके अच्छे काम लगाते है । सलमान की जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग है और ये साबित करता है कि वो एक सच के सुपरस्टार है ।
8. फ़ैंस के साथ रिलेशशिप : सलमान को अपने फ़ैंस से खूब प्यार मिलता है । तमाम विवादों और नेगेटिव खबरों के बावजूद भी फ़ैंस का अपने सुपरस्टार के लिए प्यार कम नहीं हुआ है । उनके फ़ैंस ने हमेशा ही उन्हें सपोर्ट किया है । यह कहना गलत नहीं होगा कि, आज के समय बॉलीवुड की सबसे लॉयल फ़ैन फ़ोलोइंग है सलमान की ।
तो आप सलमान के जीवन पर बनी बायोपिक फ़िल्म देखना चाहेंगे ? हमें जरूर बताइए ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED! बिग बॉस बनकर इस बार जल्दी आएंगे सलमान खान, ये रही पूरी डिटेल
















