शाहरुख खान का विस्फोटक क्रेज उनकी हालिया रिलीज जवान में देखने को मिल रहा है । जवान को रिलीज़ हुए अभी बस कुछ ही दिन हुए लेकिन फ़िल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई आसमान छू रही है । बॉलीवुड के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन लेकर आने वाली फिल्म बनकर थिएटर्स में छाने वाली जवान ने महज़ पाँच दिनों में इतनी कमाई कर ली है कि जिसकी उम्मीद भी नहीं की गई थी । अपने फ़र्स्ट वीकेंड के बाद जवान ने मंडे टेस्ट को भी अच्छे कलेक्शन से पास कर लिया है । एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के दिलचस्प मैच के बावजूद जवान अपने लिए दर्शक जुटाने में कामयाब हुई ।

Jawan Box Office: सबसे जल्दी 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फ़िल्म बनी शाहरुख खान की जवान ; भारत-पाक मैच के बावजूद जुटाए दर्शक   

शाहरुख खान की बंपर कमाई वीक डेज़ में भी जारी

एटली कुमार निर्देशित जवान ने अपनी रिलीज के पहले दिन गुरुवार को 65.50 करोड़ रूदूसरे दिन शुक्रवार को 46.23 करोड़ रूतीसरे दिन शनिवार को 68.72 करोड़ रू, चौथे दिन रविवार को 71.63 करोड़ रुपये और पाँचवे दिन सोमवार को 30.50 करोड़ रू की कमाई की । इस तरह फ़िल्म अब तक कुल 282.58 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है । बता दें जवान का ये कलेक्शन सिर्फ़ इसके हिंदी वर्जन का है । वहीं जवान भारत में हिंदी समेत अन्य भाषाओं को मिलाकर कुल 319.08 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है ।

जवान की कमाई भले सोमवार को थोड़ी कम हुई, लेकिन इसके बावजूद शाहरुख की फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है । मंडे कलेक्शन के साथ जवान ने 300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस माइलस्टोन पार कर लिया । जवान ये कमाल करने वाली सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म बन गई है । शाहरुख की ही पठान को जहां 300 करोड़ तक पहुंचने मेंदिन लगे थे वहीं गदर 2 ने ये कमाल 8 दिन में किया था. शाहरुख ने अब अपने ही रिकॉर्ड को दो दिनों के अंतर से और बेहतर बना लिया है ।

 सबसे जल्दी 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फ़िल्में-

जवान : 6 [मंगलवार] दिन

पठान :  7 दिन

गदर 2 :  8 दिन

बाहुबली 2 (हिंदी) : 10 दिन

KGF 2 (हिंदी) : 11 दिन

दंगल :  13 दिन

संजू : 16 दिन

टाइगर ज़िंदा है : 16 दिन

पीके : 17 दिन

वॉर : 19 दिन

बजरंगी भाईजान : 20 दिन 

सुल्तान : 35 दिन

शाहरुख की जवान ने पहले 4 दिन में ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकडा पार कर लिया था । और उम्मीद जताई जा रही है कि जवान की तूफ़ानी कमाई अभी रुकने वाली नहीं है ।यह हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी ।