अर्जुन माथुर, रसिका दुग्गल, ज़ोहा रहमान, परेश पाहुजा और गैरिक हेगन अभिनीत अंशुमान झा की निर्देशित पहली फिल्म को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था और इस चयन के साथ यह शिकागो में उत्तरी अमेरिका में अपनी शुरुआत करेगी । अंशुमन झा, रसिका दुग्गल और अर्जुन माथुर 24 सितंबर को फिल्म प्रस्तुत करने के लिए शिकागो में होने वाले हैं और इस शहर में होने के लिए सबसे ज़्यादा उत्साहित हैं।

अर्जुन माथुर और रसिका दुग्गल स्टारर लॉर्ड कर्ज़न की हवेली शिकागो साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में क्लोजिंग नाइट फिल्म होगी

लॉर्ड कर्ज़न की हवेली

अर्जुन माथुर कहते हैं, “जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं तुरंत लॉर्ड कर्ज़न की हवेली की ओर आकर्षित हो गया, इसका मुख्य कारण ये है की मैं इस फिल्म को किसी एक निश्चित जोनर में नहीं रख सका और दूसरी बात यह कि इसके बावजूद, मेरे निर्देशक अंशुमान के पास इसके लिए एक बेहद स्पष्ट दृष्टिकोण था। और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि फिल्म उस दृष्टिकोण से बिल्कुल भी नहीं भटकी है और जो सामने आया है वह एक रोमांचक नतीजा है जिसे मैं अब 'मनोवैज्ञानिक ब्लैक-कॉमेडी थ्रिलर' कहना पसंद करता हूं। ये ऐसा जोनर हैं जिन्हें मैं भारतीय सिनेमा में इसे बहुत कम देखने को मिलेगा ।”

उन्होंने आगे कहा, “लॉर्ड कर्ज़न की हवेली न केवल सबसे तेज़ फीचर फिल्म है जिसे मैंने कभी फिल्माया है, बल्कि यह एक दुर्लभ फिल्म भी है - जिसे पूरी तरह से एक 35 मिमी लेंस पर शूट किया गया है। IFFM 2023 में हमारा विश्व-प्रीमियर था, दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया, जो हमारी अपेक्षाओं से कहीं अधिक थी। इस फिल्म को देखने के लिए दुनिया भर के दर्शकों का में और इंतज़ार नही कर सकता। यह वास्तव में एक अनोखा प्रॉजेक्ट है ।”