
फ़िल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक महीने पहले अमिताभ बच्चन के साथ अपनी आगामी फ़िल्म सरकार 3 की शूटिंग शुरू कर दी है । सरकार 3 में अमिताभ बच्चन सुभाष नागरे उर्फ़ सरकार, जो कि एक दमदार आदरणीय वृद्ध पुरुष और गैंगस्टर है ।
हमने पहले आपको बताया था कि यामी गौतम सरकार 3 में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाएंगी जो सरकार से बदला लंआ चाहती है । इस हफ़्ते से यामी ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है । फ़िल्म में यामी का रोल बहुत गहन है और उन्होंने ऐसा रोल इससे पहले कभी नहीं निभाया । यामी गौतम ऐसा रोल करने के लिए बहुत उत्साहित हैं ।
यामी गौतम जल्द ही ह्रितिक रोशन के साथ फ़िल्ममेकर संजय गुप्ता की आगामी फ़िल्म काबिल में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















