
आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को हाल ही में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया । उनकी पत्नी सायरो बानो ने जब दिलीप कुमार के दाहिने पैर में दर्द और सूजन देखी तो वे तुरंत उन्हें लीलावती अस्पताल ले गईं और उनका चेकअप कराया । चूंकि 11 दिसंबर को दिलीप कुमार का 94वां जन्मदिन था और उस दिन वह अस्पताल में भर्ती थे इसलिए उस दिन उन्होंने अपने जन्मदिन का केक अस्पताल में ही काटा ।
दिलीप कुमार ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने सभी प्रशंसकों का उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया । और इसी के साथ अस्पताल में अपने जन्मदिन के केक के साथ अपना और सायराबानो का एक फ़ोटो भी पोस्ट किया और लिखा, “Saira, helps me cut a cake”.
बॉलीवुड हंगामा दिलीप कुमार के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता है ।
















