
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने ये फ़ैसला सुनाया है कि सिनेमाहॉल में फ़िल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाएगा और जिस खड़ा होना सभी के लिए अनिवार्य है । न्यायालय के इस फ़ैसलें को सभी ने तहे दिल से स्वीकार किया, लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी शख्सियत हैं जो इस बात से इत्तेफ़ाक नहीं रखतीं । विशेषरूप से कुछ खास फ़िल्मों के लिए वह देशभक्ति महसूस नहीं करतीं और इसका उन्होंने उचित कारण भी दिया ।
और उस शख्सियत का नाम है शख्सियत ट्विंकल खन्ना, जो इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं । हाल ही में एक अखबार को दिए एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने कहा, वह उन महिलाओं में से एक हैं, जो राष्ट्रीय गान के दौरान बेहद भावुक हो जाती थी । ट्विंकल खन्ना ने बाघा बॉर्डर दौरे को याद करते हुए कहा कि बाघा बॉर्डर वो जगह है जहां वह 'जय हिंद' और 'भारत माता की जय' जैसे नारें सुनकर अंदर तक हिल जाती हैं ।
लेकिन ट्विंकल खन्ना इस बात को समझ नहीं पा रही हैं कि उन पर उस वक्त भी क्यों जबरन देशभक्ति थोपने की कोशिश की जा रही है जब उन्होंने 'बेफिक्रे' जैसी फिल्म की टिकट खरीदी है और वो रणवीर सिंह को टाइट रेड अंडरवियर में देखने जा रही हैं ।'
आप ट्विंकल खन्ना की भावनाओं के बारे में क्या महसूस करते हैं इसके बारें में क्या आप हमें अपनी राय दे सकते हैं :
















