
शाहरुख खान भले ही बॉलीवुड के किंग खान हों लेकिन उनकी बेटी सुहाना खान फ़िल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही स्टार बन गई हैं । इस साल सुहाना खान ने कई जगह अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, कभी अपने स्टार पापा के साथ तो कभी अकेले, लेकिन उनकी हर मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई और उन्होंने अपनी खूबसूरती से पूरे ईवेंट की लाइमलाइट चुरा ली । इसके बाद अब हर कोई उनके बॉलीवुड में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है ।
सुहाना टीनेजर सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं और हर पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक रहता है । सोशल मीडिया पर इन दिनों सुहाना की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सुहाना वेस्टर्न आउटफ़िट से उलट भारी-भरकम काम वाले मर्सला रंग के लहंगे को पहने हु नजर आ रही हैं । ऐसा लग रहा है कि उनकी ये ट्रेडिशनल तस्वीर किसी शादी के फ़ंक्शन की है ।
सुहाना खान पैपराजी और लाइमलाइट से घिरी हुईं रहती हैं, लेकिन इन्हें वह बखूबी हैंडल करती हैं लेकिन पब्लिक ईवेंट के अलावा वह पैपराजी से बचती हुई भी नजर आती हैं । लेकिन फ़िर भी सोशल मीडिया पर उनकी हर एक मौजूदगी तेजी से वायरल हो ही जाती है ।
















