हर बॉलीवुड सितारे की तरह जैकलीन फ़र्नांडीज भी नए साल का जश्न मनाने और छुट्टियां बिताने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ किसी खूबसूरत विदेशी पर्यटन स्थल पर गईं हुई हैं । जैकलीन इन दिनों अपने पारिवार के साथ इंडोनेशिया के बाली शहर में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं ।

कल ही हमने आपको उनकी इस ट्रिप के कुछ खूबसूरत फ़ोटो दिखलाए थे जिसमें वह बीच पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए सर्फ़िंग का मजा ले रही हैं । शुक्रवार की शाम जैकलीन ने अपनी इस ट्रिप के कुछ अर फ़ोटो को भी शेयर किया जिसमें वह बीच पर अपनी फ़िट बॉडी को फ़्लॉंट करती हुई नजर आ रही है । सेक्सी स्विमसूट पहने जैकलीन काफ़ी हॉट लग रही हैं । इसी के साथ जैकलीन ने यहां हैंडस्टैंड भी किया जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं हैं । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा, “Vitamin Sea.”

जैकलीन ने अपने परिवार के एक सदस्य के साथ एक और तस्वीर को भी शेयर किया । इतना ही नहीं बीच पर हो रहे डांस का मजा भी जैकलीन बड़े शौक से उठाती हुई नजर आ रही हैं ।

फ़िल्मों की बात करें तो, जैकलीन फ़र्नांडीज जल्द ही सलमान खान के साथ रेमो डिसूजा की आगामी फ़िल्म रेस 3 में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में उनके साथ सलमान के अलावा, बॉबी देओल, अनिल कपूर और डेजी शाह नजर आएंगी । यह फ़िल्म अगले साथ ईद के दौरान रिलीज होगी । इसके अलावा वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ फ़िल्म ड्राइव में भी नजर आएंगी ।