मनोरंजन जगत में सोनम कपूर को फ़ैशन आइकन के रूप में देखा जाता है । दिल लुभाने वाले अपने फ़ैशन स्टेटमेंट से हर किसी को अपना दिवाना बना देने वाली सोनम कपूर ने कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से सभी का दिल जीत लिया । एक बार फ़िर सोनम कपूर ने अपने शाही लुक से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी ।

सोनम कपूर ने पेरिस काउचर वीक में इंटरनेशनल डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के ऑटम विंटर कलेक्शन को पेश किया । सोनम कपूर ने अपनी खूबसूरती से इंटरनेशनल फ़ैशन वीक में देशी तड़का लगाते हुए शाही ब्राइडल कलेक्शन को पेश किया । इस फ़ैशन शो में सोनम ने शो-स्टॉपर बनी । व्हाइट ब्राइडल गाउन में सोनम बेहद खूबसूरत दिखाई दी । प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी राल्फ एंड रूसो के इस रायल आउटफिट को पहन जब सोनम कपूर रैम्प पर उतरीं तो वे किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं ।

फ़ैशन शो के दौरान सोनम कपूर का मेक-अप बहुत कम रखा गया, सोनम ने पेरिस फ़ैशन शो में डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के लिए रैम्प वॉक किया । पिंक लिप्स, गोल्ड आईज, चमकदार एक्सेसरीज में सोनम कपूर की खूबसूरती देखते ही बन रही है । शो स्टोपर के रूप में सोनम कपूर खूबसूरत राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं ।

उत्साही बहन और डिजाइनर रिया कपूर ने पेरिस फ़ैशन शो के कुछ फ़ोटो और वीडियो शेयर किए । उन्हें शेयर करते हुए रिया ने लिखा, “@sonamkapoor I told you I was there in spirit! @michaelrusso1 @tamararalph How beautiful! #ralphandrusso #couture #parisfashionweek”.

डिजाइनर राल्फ एंड रूसो ने अपने शो स्टोपर की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “The Autumn Winter 2017/2018 bridal gown, modelled by the beautiful Sonam Kapoor. #ralphandrusso #AW17 #couture #SonamKapoor”.

फ़िल्मों की बात करें तो, सोनम कपूर जल्द ही अक्षय कुमार और राधिका आप्टे के साथ फ़िल्म पैडमैन में नजर आएंगी । इस फ़िल्म को ट्विंकल खन्ना द्दारा प्रोड्यूस और आर बाल्की द्दारा निर्देशित किया गया है । यह फ़िल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा, वह अपनी बहन रिया कपूर कि फ़िल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग के लिए भी तैयार है और इस फ़िल्म में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर नजर आएंगी ।