सलमान खान की हालिया रिलीज फ़िल्म ट्यूबलाइट अब ईद पर रिलीज होने वाली फ़िल्म में सबसे कम कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक बन गई है । फ़िल्म के फ़्लॉप होने के साथ ही आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो गया है, हालांकि सार्वजनिक रूप से नहीं ।

सलमान खान के करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि, सलमान खान खुद फ़िल्म को लेकर 'शंका की स्थिती' में थे ।

"वह कबीर के साथ इस फिल्म को करने में भी उत्सुक नहीं थे । एक और स्क्रिप्ट थी जिसे कबीर सलमान के साथ करना चाहते थे । लेकिन सलमान को लगा कि अन्य प्रोजेक्ट में जाने के लिए बहुत अधिक शारीरिक प्रयास की आवश्यकता होती है । इसलिए उन्होंने इस फ़िल्म को ही चुना क्योंकि इसमें टाइगर जिंदा है और सुल्तान की तुलना में फ़िजिकल वर्क कम था, "जानकार दोस्त ने बताया।

इसके अलावा, सलमान खान ने भी बजरंगी भाईजान के बाद फिर से भोला-भला एक्ट करने पर जोर दिया ।

"सलमान खान मासूम अच्छे आदमी की इमेज बनाना चाहते थे, जो लोगों को एक साथ लाने में मदद करता है । प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान में उस छवि ने वास्तव में उनके लिए काम किया । टूबलाइट सलमान की मासूम किरदार के तीसरे भाग की तरह था ।”

भोले-भाले किरदार को अदा करने के चक्कर में, सलमान खान ट्यूबलाइट में बहुत दूर चले गए । अंतिम उत्पाद देखने के बाद, उन्होंने जाहिरा तौर पर अपने निर्देशक कबीर खान से कहा, 'ये थोड़ा ज्यादा हो गया ।'

कबीर, वास्तव में, दोषारोपण खेल का शिकार बनने जा रहे है । इस क्षण पर, निर्देशक असहज प्रश्नों से बचने के लिए छुप रहे है ।