कम बजट की एडल्ट हिंदी फ़िल्म ये है हाई सोसाइटी से अपना डेब्यू करने वाली बेहद ग्लैमरस सना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है । विवादिट टीवी शो बिग बॉस से घर-घर में पहचानी जाने वाली सना खान सलमान खान अभिनीत फ़िल्म जय हो में खास भूमिका में नजर आईं थी ।

इन दिनों सना खान सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हो गई हैं । हाल ही में हमने सना खान का बेहद हॉट फ़ोटो देखा जिसमें वह अपनी हॉटनैस की हदों को पार करती हुईं नजर आ रही हैं । काले रंग के आउटफ़िट में सना खान पानी में आग लगा रही हैं । प्रवीण भट्ट द्दारा क्लिक किया गया सना खान का ये बेहद हॉट और ग्लैमरस फ़ोटो पर से किसी की भी नजरें नहीं हट रही हैं । इस फ़ोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रवीण भट्ट ने सना खान की खूबसूरती में लिखा, “Beauty at its simply best @sanakhaan21 in one of her shots”.

फ़िल्मों की बात करें तो, सना खान जल्द ही अक्षय कुमार की आगामी फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी । श्री नारायण सिंह द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।