इलियाना डिक्रूज ने अपनी हॉट अदाओं से सभी को अपना दिवाना बना लिया है । और अब इलियाना वर्व मैगजीन के कवरपेज पर अपनी ग्लैमरस अदाओं के जलवे बिखेर रही हैं । इस मैगजीन के जुलाई अंक के लिए हाल ही में इलियाना ने अपना हॉट फ़ोटोशूट करवाया जिसमें इलियाना का भीगा-भीगा सन किस्ड लुक हर किसी को आकर्षित कर रहा है । भीगा-भीगा सा मैटेलिक आई मैक-अप इस कवर फ़ोटो की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है ।

मैगजीन के कवर पेज पर इलियाना का ये लुक यकीनन हर किसी को अपना दीवाना बना लेगा । वर्व इंडिया ने कवर के बारे में एक पूर्ण विवरण के साथ इस कवर फ़ोटो का शेयर किया और इसका क्या मतलब है, ये भी समझाया ।

फ़िल्मों की बात करें तो, इलियाना डिक्रूज इस साल दो फ़िल्मों में नजर आएंगी । सबसे पहले वह पारिवारिक फ़िल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी के साथ नजर आएंगी । अनीस बज्मी द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा मिलन लुथरिया की फ़िल्म बादशाहो में ईशा गुप्ता, अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।