
फ़िल्मों में अपना नाम कमाने के बावजूद नई पीढ़ी के स्टार टाइगर श्रॉफ़ अपने केयरिंग स्वभाव और सभी के प्रति सम्मान के लिए भी जाने जाते हैं । टाइगर श्रॉफ़ अपने बेहतरीन डांस स्टाइल और दमदार एक्टिंग के अलावा अपने सज्जन व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं ।
भले ही दोनों ने खुले रूप से दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया हो, लेकिन दोनों की एक दूसरे के लिए परवाह इस बात का सबूत है कि दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं । वहीं दूसरी तरफ़, टाइगर श्रॉफ़ के दिल में भी बेहद खूबसूरत दिशा पटनी के लिए एक सॉफ़्ट कॉर्नर है जो कई बार नजर आ चुका है । हाल ही में, जब ये दोनों कथित प्रेमी जोड़ा लंच पर एक साथ गया तो टाइगर अपनी प्रेमिका को सहारा देते हुए नजर आए । दर असल दिशा पटनी की डांस रिहर्सल के दौरान एड़ी में चोट आ गई इसलिए वह ठीक तरह से चल नहीं पा रही हैं । दाएं पैर पर बंधी पट्टी के कारण दिशा वैसाखी की मदद से चल पा रही है और जब वह टाइगर के साथ लंच के लिए बाहर गई तो उनकी वैसाखी बने उनके बॉयफ़्रेंड टाइगर श्रॉफ़ । लंच डेट के दौरान टाइगर श्रॉफ ने धीरे से दिशा का हाथ पकड़ा और उन्हें कार से रेस्तरां में ले गए । करीबी सूत्र का कहना है कि इस दौरान टाइगर हर समय शुरू से लेकर आखिर तक दिशा के साथ रहे ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो ।
फ़िल्मों की बात करें तो, टाइगर श्रॉफ़ और दिशा पटनी एक साथ आगामी फ़िल्म बागी 2 में एक साथ नजर आएंगे । इस फ़िल्म को कॉरियोग्राफ़र से निर्देशक बने अहमद खान निर्देशित करेंगे ।
















