अपने किरदार में घुसने के लिए रणवीर सिंह क्या कुछ नहीं करते हैं, वह त्याग, एडजस्टमेंट से लेकर अपनी बॉडी में भी जबरदस्त बदलाव कर डालते हैं, ताकि वह अपने किरदार के साथ न्याय कर सके । स्ट्रीट स्मार्ट बिट्टू के किरदार से लेकर दमदार बाजीराव के किरदार को निभाने वाले रणवीर सिंह ने अपने लुक में अपने रोल के अनुसार समय-समय पर bवदलाव किया है , जो वाकई सराहनीय है । और अब तो वह अपनी आगामी फ़िल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी के नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे, और इसके लिए भी रणवीर सिंह ने अपने लुक के साथ बॉडी में भी काफ़ी बदलाव किया है ।

अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के साथ न्याय करने के लिए रणवीर सिंह ने अपनी फ़िजिक में एक खास तरह का बदलाव किया है,और इसके लिए उन्होंने शुरूआत से ही लगातार ट्रेनिंग ली और जिसका परिणाम हमें साफ़-साफ़ देखने को मिल रहा है । रणवीर के ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने उनकी फिटनेस के प्रति समर्पण की तारीफ करते हुए उनके बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन को लोगों के लिए उनकी पहले और बाद की तस्वीर भी शेयर की । ट्रेनर लॉयड स्टीवंस ने रणवीर की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि 6 हफ्ते में रणवीर का ट्रान्सफॉर्मेशन । लंबे समय से मैंने इसे पोस्ट नहीं किया, लेकिन हर बार जब मैं इसे देखता हूं तो मुझे बहुत गर्व होता है । मुझे याद आता है कि रणवीर और मैंने बेहद व्यस्त होने के बावजूद इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत की है । कभी-कभी हमें देर रात या सुबह बहुत जल्दी काम करना पड़ता था और हमने कर दिखाया गुडटाइम ।

फ़िल्मों की बात करें तो, पद्मावती के अलावा, रणवीर सिंह जोया अख्तर की आगामी फ़िल्म गुल्ली बॉय में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे ।